IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स का तूफान, टीम इंडिया के खिलाफ 1430 दिन बाद कर दिखाया बड़ा कारनामा

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय गेंदबाजों की ग्लेन फिलिप्स ने जमकर क्लास लगाई और शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर तहलका मचा दिया. फिलिप्स ने 1430 दिनों बाद बड़ा कमाल किया.

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ/ Image Source: ANI

IND vs NZ: ग्लेन फिलिप्स अपनी शानदार फील्डिंग के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं, लेकिन बल्लेबाजी में भी उनके पास मैच का रुख बदलने की पूरी क्षमता है. न्यूजीलैंड के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ खेले जा रहे टी20 मुकाबले में इसका शानदार नमूना पेश किया. फिलिप्स ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की यह 13वीं फिफ्टी रही. खास बात यह है कि भारतीय टीम के खिलाफ घरेलू मैदान पर उनके बल्ले से करीब 1430 दिन बाद अर्धशतक निकला. इससे पहले उन्होंने 22 नवंबर 2022 को भारत के खिलाफ टी20 मुकाबले में अर्धशतक लगाया था.

विज्ञापन

फिलिप्स की शानदार बैटिंग

फिलिप्स ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर शॉट लगाए. फिन एलेन के पवेलियन लौटने के बाद उन्होंने क्रीज पर कदम रखा. शुरुआत में उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन कुछ समय बाद अपने आक्रामक तेवर दिखाने शुरू कर दिए. भारतीय टीम ने उन्हें रोकने के लिए अक्षर पटेल को गेंद थमाई. अक्षर पहले भी फिलिप्स के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन कर चुके थे, लेकिन इस बार कहानी अलग रही. फिलिप्स ने अक्षर की 9 गेंदों पर 22 रन बटोर लिए और 244.44 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की. इस मुकाबले से पहले अक्षर उन्हें टी20 क्रिकेट में चार बार आउट कर चुके थे. वहीं, फिलिप्स ने अक्षर के खिलाफ 24 गेंदों पर 35 रन बनाए थे.

विज्ञापन

ग्लेन फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 82 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. उनके अलावा फिन एलेन ने 24 गेंदों पर 45 रन बनाए, जबकि बेवन जैकब्स ने केवल 16 गेंदों में 31 रन ठोक दिए.

विज्ञापन

मिडिल ओवर्स में फिलिप्स ने न्यूजीलैंड की पारी को मजबूती दी. उन्होंने डैरेल मिचेल के साथ मिलकर 27 गेंदों में 42 रन जोड़े. इसके बाद बेवन जैकब्स के साथ उनकी ताबड़तोड़ साझेदारी देखने को मिली. दोनों बल्लेबाजों ने महज 32 गेंदों में 73 रन जोड़कर भारतीय गेंदबाजी पर दबाव बढ़ा दिया. इन साझेदारियों ने न्यूजीलैंड को बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने खड़ा किया 225 रनों का विशाल स्कोर

क्राइस्टचर्च टी20 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया. मेजबान टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 225 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाजों के लिए यह मुकाबला काफी महंगा साबित हुआ. वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार ने अपने चार ओवर में 49 रन खर्च किए. अर्शदीप सिंह ने 45 रन देकर एक विकेट हासिल किया. अक्षर पटेल भी काफी महंगे रहे और उन्होंने चार ओवर में 51 रन दे दिए. मयंक यादव और नीतीश कुमार रेड्डी ने भी 40-40 रन खर्च किए. न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों के आक्रामक खेल के सामने भारतीय गेंदबाज रन रोकने में नाकाम रहे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ