Himachal Pradesh: कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रेल कार पटरी से उतरी, आठ यात्री सुरक्षित बचाए गए
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

हिमाचल प्रदेश: विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर रविवार को एक रेल कार पटरी से उतर गई। हादसे के बाद रेल कार में मौजूद आठ यात्री सुरक्षित बचाए गए। हादसे में किसी जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। उत्तर रेलवे अधिकारियों के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। हादसे के बाद रेल यातायात प्रभावित है। फिलहाल दो ट्रेनों के रद्द होने की सूचना है।
Himachal Pradesh: Two trains cancelled after rail car derailed on World Heritage Kalka-Shimla railway track
Read @ANI Story | https://t.co/jdlxbRQEVA#HimachalPradesh #RailCarDerailed #ShoghiRailwayTracks #WorldHeritage pic.twitter.com/pprrNa7h3G
— ANI Digital (@ani_digital) August 28, 2022
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे कालका से शिमला जा रही एक रेल गाड़ी राज्य की राजधानी के पास तारा देवी और शोघी रेलवे ट्रैक के बीच अचानक पटरी से उतर गई। रेल कार में आठ यात्री सवार थे और सभी यात्री सुरक्षित हैं। फिलहाल ट्रैक को आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। दो ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है और ट्रैक की मरम्मत का काम जारी है। जल्द ही रेल यातायात बहाल होने की उम्मीद है। रेल कार के पटरी से उतरने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: