---विज्ञापन---

क्यों अकेलेपन का दर्द झेल रही World Record बनाने वाली लड़की? बोलीं- हमसफर नहीं मिलता

World's Longest Legs Girl: विश्व में आपको एक से बढ़कर एक लोग देखने को मिल जाएंगे। जहां कुछ लोग अपने लंबे हाथ, नाखून और बाल के लिए प्रसिद्ध हैं, तो वहीं कुछ इन्हीं वजह से परेशानियों का भी सामना कर रहे हैं। आज हम आपको एक ऐसी लड़की के दर्द के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे अपनी लंबी टांगों की वजह से परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

---विज्ञापन---

World’s Longest Legs Girl: दुनिया में अलग-अलग तरह के लोग देखने को मिलते हैं। जहां कुछ लोगों में कमाल का हुनर होता है, तो वहीं कुछ में ऐसी क्षमताएं होती हैं, जो उन्हें दूसरों से अलग बनाती हैं। हालांकि अपनी उन्हीं क्षमताओं के कारण कभी-कभार उन्हें शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।

आज हम आपको दुनिया की एक ऐसी लड़की के बारे में बताएंगे, जिसे मात्र 21 साल की उम्र में समाज के ताने तो सुनने पड़ ही रहे हैं। साथ ही उन्हें जीवन जीने में परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। आइए जानते हैं उस लड़की के बारे में।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: स्टेज डांसर ने पूरी न की डिमांड तो शराबियों ने किया ‘कांड’, वायरल हुआ वीडियो

दुनिया की सबसे लंबी टांगों वाली लड़की कौन है?

साल 2021 में मैकी क्यूरिन ने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज करवाया था। दरअसल, मैकी की टांग विश्व में सबसे लंबी हैं। उनकी दोनों टांगों की लंबाई 50 इंच से अधिक है। वहीं उनकी लंबाई 6 फीट 10 इंच के आसपास है।

---विज्ञापन---

मैकी अमेरिका में रहती हैं और वो केवल 21 साल की हैं। हालांकि अपनी लंबी टांगों की वजह से क्यूरिन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। मैकी ने बताया है कि, उनकी लंबी टांगों की वजह से उनके साइज के कपड़े नहीं मिलते हैं। खासतौर पर उनकी साइज की पैंट नहीं मिलती है।

मैकी का छलका दर्द

इसके अलावा मैकी ने ये भी बताया है कि, जब वो सोशल मीडिया पर अपनी कोई फोटो या वीडियो शेयर करती हैं। तो उस पर लोग नेगेटिव कमेंट्स करते हैं। कई लोगों ने उन्हें भूतिया और डरावनी फिल्मों के कैरेक्टर कहकर भी चिढ़ाया है।

---विज्ञापन---

मैकी का कहना है कि, जब वो घर से बाहर जाती हैं, तो कई लोग उनका मजाक उड़ाते हैं। लोग उन्हें अजीब नजरों से देखते हैं। इसके अलावा उन्हें डेटिंग में भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्हें अपनी हाइट जितना लड़का नहीं मिलता है। यहां तक की अब तक जितने लड़कों को उन्होंने डेट किया है, उन सभी की हाइट उनसे छोटी थी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि लोगों को उनके साथ घूमने में शर्म आती है।

ये भी पढ़ें- ‘सुबह कॉफी फ‍िर प्रभु का नाम और फ‍िर शाम में जाम’, 114 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग ने दुन‍िया छोड़ी

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2024 04:47 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola