---विज्ञापन---

‘सुबह कॉफी फ‍िर प्रभु का नाम और फ‍िर शाम में जाम’, 114 साल की उम्र में सबसे बुजुर्ग ने दुन‍िया छोड़ी

World's Oldest Man Died : जुआन विसेंट पेरेज मोरा का जन्म 27 मई, 1909 को हुआ था। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 4 फरवरी, 2022 को उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति की उपाधि दी थी। 114 साल की उम्र में मोरा का निधन हो गया है।

---विज्ञापन---

World’s Oldest Man Died : दुनिया के सबसे उम्रदराज व्यक्ति की मौत हो गई है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की तरफ से साल 2022 में दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप में वेनेजुएला के जुआन विसेंट पेरेज मोरा की पहचान की गई थी। हालांकि 114 साल की उम्र में जुआन विसेंट का 2 अप्रैल को निधन हो गया। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी जानकारी देते हुए शोक संवेदना प्रकट की है।

राष्ट्रपति ने दी जानकारी

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि जुआन विसेंट पेरेज मोरा 114 साल की उम्र में अनंत काल में चले गए हैं, जिन्होंने वेनेजुएला को दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति होने का गिनीज रिकॉर्ड दिया था। मैं उनके परिवार और एल कोबरे के सभी लोगों को संवेदना व्यक्त करता हूं।

---विज्ञापन---

जुआन विसेंट पेरेज मोरा का जन्म 27 मई, 1909 को हुआ था। स्पेन के सैटर्निनो डे ला फुएंते गार्सिया की 112 साल की उम्र में मृत्यु के बाद, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने 4 फरवरी, 2022 को उन्हें दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के रूप जुआन विसेंट पेरेज मोरा को यह उपाधि दी थी।


जुआन विसेंट पेरेज मोरा 11 बच्चों के पिता थे, इतना ही नहीं, 2022 में आई जानकारी के अनुसार उनके 41 पोते, 18 परपोते और 12 परपोते थे। वहीं जुआन विसेंट अपने मां-बाप के दस बच्चों में से 9 वीं संतान थे। बताया गया कि शुरू से ही वह परिवार वालों के साथ ही खेती का काम करने लगे थे। शिक्षक के बीमार होने के बाद उन्होंने सिर्फ पांच महीने की पढ़ाई की थी इसके बाद वह एक नोटबुक के सहारे पढ़ाई कर शेरिफ बन गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: स्टेज डांसर ने पूरी न की डिमांड तो शराबियों ने किया ‘कांड’, वायरल हुआ वीडियो

ये था खान पान!

एक रिपोर्ट में बताया गया कि जुआन विसेंट पेरेज मोरा की अच्छी सेहत का राज था कि वह कड़ी मेहनत करते थे, छुट्टियों में शरीर को आराम देते थे। इतना ही नहीं वह जल्दी सोते थे और रोजाना एक गिलास ब्रांडी पीना (शराब) उनकी दिनचर्या में शामिल था। जुआन विसेंट पेरेज मोरा का भगवान में बहुत विश्वास था वह दिन भर में दो बार माला जपना नहीं भूलते थे।

First published on: Apr 03, 2024 03:00 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola