---विज्ञापन---

55 की उम्र में 36 की चमक! 34% कम हो गई इस महिला की उम्र, जानिए कैसे

Who is Julie Gibson Clark: जूली गिब्सन क्लार्क की उम्र दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। वह नासा के एस्ट्रोनॉट की बेटी हैं।

---विज्ञापन---

Who is Julie Gibson Clark: आपने लोगों की उम्र बढ़ती देखी होगी, लेकिन हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी उम्र लगातार घट रही है। जी हां, आपने सही सुना। अमेरिका की ये महिला दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गई है। इस महिला को Rejuvenation Olympics में अरबपति ब्रायन जॉनसन की तुलना में धीमी उम्र बढ़ने की वजह से सम्मानित किया गया। इस महिला का नाम जूली गिब्सन क्लार्क है, आइए जानते हैं वह कौन हैं?

कौन हैं जूली गिब्सन क्लार्क?

---विज्ञापन---

जूली गिब्सन क्लार्क बायोहैकिंग के लिए जानी जाती हैं। वह इंसान की औसत उम्र की तुलना में अपनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को 34% तक धीमा करने में कामयाब रही हैं। वह नासा के एस्ट्रोनॉट की बेटी हैं। उन्होंने बताया कि उनके डेली रुटीन की लागत केवल 12 डॉलर प्रतिदिन यानी करीब 1000 रुपये है।

ये भी पढ़ें: Video: क्या डोनाल्ड ट्रंप की जीत का ईरान-इजराइल जंग पर होगा असर? 5 पॉइंट्स में जानें पूरी डिटेल

---विज्ञापन---

बचपन से ही पैशनेट रहीं क्लार्क

क्लार्क को डुनेडिन PACE ब्लड टेस्ट की ओर से प्रमाणित किया गया है। जिससे उम्र बढ़ने से जुड़े बायोमार्करों की जांच की जाती है। स्वास्थ्य के प्रति उनका पैशन बचपन में ही शुरू हो गया था। वह अपने पिता से इंस्पायर्ड थीं। उनके पिता 1970 के दशक में स्काईलैब मिशन के पूर्व नासा अंतरिक्ष यात्री थे।

असली उम्र 56 साल 

क्लार्क 56 साल की हैं, लेकिन उनकी उम्र 36 जैसी है। उन्होंने 30 की उम्र में क्रोनिक एसिड रिफ्लक्स को ठीक करने के लिए खुराक और घर के बने भोजन से शुरुआत की। उन्होंने शराब छोड़ी। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय आहार और जीवनशैली में बदलावों को दिया है। क्लार्क का रुटीन सुबह की प्रार्थना से शुरू होता है। वह सुबह 7 बजे एक्सरसाइज करती हैं। उसके बाद सौना और ठंडे पानी से नहाना शामिल है। वह दोपहर में ध्यान लगाती हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Viral Video: क्या पाकिस्तान में है डोनाल्ड ट्रंप की सगी बेटी? लड़की ने किया चौंकाने वाला दावा

ये है डाइट 

क्लार्क हर दिन एक पाउंड सब्जियां खाती हैं। जिसमें बैंगनी गाजर से लेकर मीठे आलू तक का मिश्रण शामिल है। वह चिकन और अंडे और स्थानीय रूप से प्राप्त मीट शामिल है। उन्हें पालक खास तौर पर पसंद है। वह इसे गर्मियों में खाती हैं। साथ ही इसे ठंड के महीनों में सुबह-सुबह ‘ग्रीन्स लैटे’ में मिलाती हैं। उनकी डाइट में फाइबर, विटामिन और फाइटोकेमिकल्स शामिल हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस? अमेरिका में बनने जा रही हैं सेकंड लेडी, भारत से खास नाता

First published on: Nov 06, 2024 11:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola