---विज्ञापन---

Viral Video: क्या पाकिस्तान में है डोनाल्ड ट्रंप की सगी बेटी? लड़की ने किया चौंकाने वाला दावा

Pakistan Girl Donald Trump Daughter: पाकिस्तान की एक लड़की ने एक ऐसा दावा किया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। लड़की ने कहा है कि वह डोनाल्ड ट्रंप की सगी बेटी है।

---विज्ञापन---

Pakistan Girl Donald Trump Daughter: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव में 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए। ट्रंप ने कमला हैरिस को हराया। ट्रंप के निजी जीवन की बात करें तो उनकी दो बेटियां इवांका और टिफनी हैं। ट्रंप के कुछ किस्से भी अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। जिसमें कई महिलाओं के साथ संबंध शामिल हैं। इस बीच एक पाकिस्तानी लड़की ने दावा किया है कि वह ट्रंप की सगी बेटी है।

लड़की का वीडियो वायरल 

एक लड़की का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह कहती नजर आ रही है कि मैं डोनाल्ड ट्रंप की सगी औलाद हूं। लड़की ने कहा कि ट्रंप मेरे पिता हैं। जब अंग्रेज पाकिस्तान आते हैं तो वे मुझे देख हैरान होते हैं कि अरे ये लड़की यहां क्या कर रही है। उसने आगे कहा कि ट्रंप ने मेरी मां से हमेशा ये बात कही थी कि मां मेरे प्रति लापरवाह हैं।

---विज्ञापन---

मेरे असली वालिद ट्रंप

लड़की ने आगे कहा- वे मेरे असली वालिद हैं। इस पर किसी को शक भी नहीं होना चाहिए। जब मेरे मां-बाप की लड़ाई हुई थी तो मैं बहुत हर्ट हुई थी। मैं अपने वालिद से मिलना चाहती हूं। हालांकि ये लड़की कौन है और किस तरह ये दावा कर रही है, इसके बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। लड़की इंग्लिश में भी बात करते हुए नजर आती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस? अमेरिका में बनने जा रही हैं सेकंड लेडी, भारत से खास नाता

कई लड़कियों से रिश्ते 

डोनाल्ड ट्रंप के निजी जीवन की बात करें तो उनकी तीन पत्नियां इवाना, मार्ला मेपल्स और मेलानिया रही हैं। जिनसे उनकी पांच संतानें हैं। उनकी कई गर्लफ्रेंड्स भी रहीं। उनके मॉडल कायली बैक्स, एलिसन जियानिनी और कारा यंग के साथ रिश्ते चर्चा में रहे। खास बात यह है कि ट्रंप अपनी उम्र से आधी उम्र की लड़कियों को डेट करते थे। उनके 26 साल की मॉडल रोवेन ब्रेवर लेन और ग्रैबिएला सबातिनी के साथ भी रिश्ते चर्चा में रहे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: राष्ट्रपति की बहन, पुलिस प्रमुख की पत्नी, भाभी तक से बनाए रिलेशन, एबांग एंगोगा कौन? जिसके 400 वीडियो वायरल

First published on: Nov 06, 2024 09:28 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola