कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस? अमेरिका में बनने जा रही हैं सेकंड लेडी, भारत से खास नाता

Who is Usha Chilukuri Vance: उषा वेंस पहली भारतीय मूल की ‘सेकंड लेडी’ बनने जा रही हैं। वे इस पद को संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनेंगी।

Usha Chilukuri Vance US Second Lady

उषा वेंस

Who is Usha Chilukuri Vance: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे आ चुके हैं।  रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने 277 इलेक्टोरल वोट हासिल किए। वह अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने के लिए तैयार हैं। ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी की कमला हैरिस को शिकस्त दी। कमला को 244 इलेक्टोरल वोट मिले। अब डोनाल्ड ट्रंप को इलेक्टोरल कॉलेज में बहुमत हासिल करना होगा। जिसका तय माना जा रहा है। इसके बाद वह जनवरी 2025 में राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप की सरकार के साथ एक खास नाम भी सामने आया है। जिसे लेकर भारत में उत्साह है। आइए जानते हैं उषा चिलुकुरी वेंस कौन हैं?

विज्ञापन

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी हैं उषा वेंस 

उषा चिलुकुरी वेंस उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जेडी वेंस की पत्नी हैं। उषा अमेरिका की पहली भारतीय मूल की ‘सेकंड लेडी’ बनने जा रही हैं। उनका परिवार आंध्र प्रदेश के गांव वडलुरु से आता है। उनका परिवार 50 साल पहले विदेश चला गया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

मंदिरों के लिए जमीन की है दान 

खास बात यह है कि गांव से दूर होने के बावजूद वे अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं। उनके परिवार ने गांव के विकास में योगदान दिया है। साईं बाबा, लक्ष्मी नरसिंह स्वामी और देवी बाला सीता मंदिरों के लिए उन्होंने जमीन दान की है। बताया जाता है कि उषा कभी गांव नहीं आईं, लेकिन उनके पिता चिलुकुरी राधाकृष्णन तीन साल पहले भारत आए थे। जब उन्होंने मंदिरों की स्थिति देखी।

विज्ञापन

पेशे से वकील हैं उषा वेंस 

उषा वेंस एक सफल वकील हैं। उन्होंने येल लॉ स्कूल से ग्रेजुएशन किया है। साथ ही येल लॉ स्कूल से ज्यूरिस डॉक्टर की डिग्री हासिल की है। लॉ की पढ़ाई करने के बाद उषा ने कई फेडरल जजों के साथ काम किया। इसमें चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स, न्यायाधीश ब्रेट कवनौघ और न्यायाधीश अमूल थापर शामिल हैं। उन्होंने 2024 तक एक लॉ फर्म में काम किया था। उन्होंने 2024 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में जेडी वेंस के लिए एक भाषण भी दिया। जिसकी काफी चर्चा रही। डोनाल्ड ट्रंप ने भी उनकी तारीफ की थी।

विज्ञापन

तीन बच्चों की मां हैं उषा वेंस 

उषा की मुलाकात जेडी वेंस से येल लॉ स्कूल में ही हुई थी। साल 2014 में दोनों शादी के बंधन में बंधे। दंपति के तीन बच्चे हैं। उषा वेंस इस पद को संभालने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी महिला बनेंगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ