Girl Missed Coldplay Ticket Viral Video : मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘कोल्डप्ले’ नौ साल बाद भारत में आया है। बड़ी संख्या में भारतीय लोग इस बैंड के प्रशंसक हैं और उनके लिए इसे लाइव परफॉर्म करते हुए देखना खुशनुमा पल होता है। वैसे तो लाखों लोग इस बैंड का लाइव परफॉरमेंस देखना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों को इसका टिकट भी मिल गया लेकिन एक लड़की के पास टिकट भी था, समय भी था, तैयारी भी थी लेकिन एक गड़बड़ी ने सब चौपट कर दिया।
18 जनवरी को कोल्डप्ले ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम से भारत में अपने म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर के भारतीय चरण की शुरुआत की। इसमें शामिल होने के लिए प्राची सिंह नाम की महिला ने टिकट लिया था, तैयार होकर जब वह इस कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए निकली तो पता चला कि टिकट ही गायब है।
घर में खोजबीन करने के बाद जब मेड से पूछताछ की तो उसने बताया कि डायनिंग टेबल पर कागज रखा हुआ था, मुझे लगा कूड़ा है, उसे तो फेंक दिया। इसके बाद लड़की के होश उड़ गए। लड़की टिकट खोजने के लिए कूड़ेदान तक गई और उस जगह पहुंच गई, जहां कूड़ा फेंका गया था और उसे लेकर नगरपालिका के लोग फेंकने जा रहे थे।
लड़की ने उनसे टिकट खोजने की विनती की। काफी देर तक खोजबीन करने के बाद भी टिकट नहीं मिला। इससे लड़की निराश हो गई। वीडियो शेयर कर उसने लिखा कि शायद आज किस्मत में इस इवेंट में जाना नहीं था। लड़की का वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर तमाम लोगो के कमेंट्स आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Viral: 525 रुपये में एक भुट्टे की प्लेट देख चौंकी महिला, यूजर बोले-मीनू नहीं देखा था क्या?
एक सोशल मीडिया यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि मैंने आपके मेड को एक लड़के साथ कॉन्सर्ट में देखा था। एक ने लिखा कि इस साल कुम्भ जाना लिखा होगा। एक ने लिखा कि इतना बड़ा और फेमस इवेंट हैं, इसे तो टिकट मेल या व्हाट्सएप्प पर भेजना चाहिए। एक अन्य ने लिखा कि इतने बड़े इवेंट में जाने के लिए आप कितनी उत्सुक रही होंगी लेकिन सब चौपट हो गया। उम्मीद है कि मेड को आपने भला-बुरा नहीं कहा होगा।
संबंधित खबरें
बीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
1 day ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
2 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
3 days agoAI गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए बेचा सामान, निकली फर्जी पहचान
3 days agoविशाल अजगर के साथ कर रहे थे खतरनाक स्टंट, VIDEO वायरल; अब ढूंढ़ रही पुलिस
3 days agoकौन हैं काव्या मारन के होने वाले पति, कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
4 days agoतिरंगा मार्च को लेकर दिल्ली पुलिस ने याद दिलाए 12 नियम, एक भी तोड़ा तो जेल
6 days ago‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
8 days agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 days ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines