गंदी हुई पड़ी है ऊनी टोपी और मफलर? बिना ज्यादा मेहनत ऐसे करें मिनटों में साफ, कपड़ा भी नहीं होगा खराब
Winter Clothes Tips: क्या सर्दियों के लिए आप भी ऊनी टोपी और मफलर निकाल रहे हैं, लेकिन पिछली सर्दी में बिना धोए रखने के कारण वह काफी गंदे दिखाई दे रहे हैं? आइए आपको ऐसे टिप्स दें, जिन्हें अपनाकर आप टोपी-मफलर को नए जैसा बना सकते हैं.

सर्दियों में टोपी और मफलर रोजाना इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन जब गर्मियों का मौसम शुरू होता है, तो अक्सर लोग बिना धाए, इसे अलमारी में रख देते हैं. पिछले सर्दी के सीजन में लगातार पहनने से इनमें धूल और पसीना जमा हो जाते हैं, जिससे ये गंदे नजर आने लगते हैं. इसलिए अगर आप इन्हें सर्दियों के लिए निकाल रहे हैं, लेकिन ये साफ नहीं है, तो हम आपको ऐसे टिप्स देंगे, जिसे अपनाकर आप इनके कपड़ों को बिना खराब किए साफ रख सकेंगे.
धोने से पहले लेबल जरूर पढ़ें
2 / 7टोपी या मफलर को पानी में डालने से पहले उस पर लगा केयर लेबल जरूर देख लें, क्योंकि इसमें कपड़े को धोने, सुखाने और इस्तेमाल किए जाने से जुड़ी जरूरी जानकारी दर्ज होती है. सही निर्देशों का पालन करने से ऊनी कपड़े खराब होने से बच सकते हैं और आप लंबे समय तक इसका इस्तेमाल कर सकेंगे.
हार्ड डिटर्जेंट सोच समझकर करें इस्तेमाल
3 / 7ऊनी टोपी और मफलर के लिए बहुत हार्ड डिटर्जेंट का इस्तेमाल करने से बचना बेहतर रहता है, क्योंकि; इससे कपड़े के रेशों पर असर पड़ सकता है. साथ ही, उनमें रोए निकलने की समस्या हो सकती है, जिससे टोपी और मफलर का लुक खराब हो सकता है, इसलिए बेहतर रहेगा कि आप धुलाई के लिए हल्के डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें.
ज्यादा गर्म पानी से बचाएं
4 / 7सर्दियों में ठंड से बचने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल आम है, लेकिन ऊनी कपड़ों के मामले में इससे बचना चाहिए. बहुत गर्म पानी कपड़े का रंग पर असर डाल सकता है, जिससे रंग फीका पड़ सकता है और स्वेटर, टोपी या मफलर सिकुड़ भी सकते हैं.
बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
5 / 7टोपी को साफ करने के लिए पानी में थोड़ा डिटर्जेंट और हल्का बेकिंग सोडा मिलाकर उसमें टोपी को भिगो सकते हैं. करीब 20 से 30 मिनट बाद टोपी को पानी से निकालें और बहुत हल्के हाथों से साफ करें, इससे आपकी टोपी साफ हो सकेगी, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि, ज्यादा जोर से नहीं रगड़ना है.
मफलर पर लगे दाग कैसे हटाएं?
6 / 7मफलर पर अगर दाग लगे हैं तो बेकिंग सोडा और सिरके की मदद से ये साफ हो सकते हैं. इसके लिए पहले दोनों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें, और फिर दाग वाली जगह पर लगाकर करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद हल्के हाथों से साफ करके पानी से धो लें.
साफ पानी से अच्छी तरह धोना जरूरी
7 / 7क्लीनिंग के बाद टोपी और मफलर को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें, ताकि डिटर्जेंट या दूसरे क्लीनिंग के लिए इस्तेमाल हुई चीजें कपड़े में न रह जाएं. इसके बाद पानी निकालकर उन्हें सही तरीके से धूप में सुखाएं. इतना सब कुछ करने के बाद ही टोपी और मफलर का इस्तेमाल करें. (Image: Pexels) यह भी पढ़े: अलमारी में रखे सर्दियों के कपड़ों में हो रहे हैं छोटे-छोटे छेद? सिल्वरफिश से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.