करवा चौथ पर पत्नी को खुश करने के लिए दें ये 5 खास गिफ्ट, देखते ही खिल उठेगा उनका चेहरा

क्या आप भी इस करवा चौथ अपनी पत्नी को शानदार से तोहफा देना चाहते हैं, जिसे देखकर उनके आंखों में आंसू आ जाए, और आपके प्रति प्यार और बढ़ जाए? आइए आपको बताते हैं कुछ शानदार गिफ्ट आइडियाज.

Karwa Chauth gift ideas for wife
1 / 8
करवा चौथ पर बीवी को क्या कस्टमाइज्ड गिफ्ट दें? (Image: AI)

करवा चौथ का दिन करीब है, जिसमें महिलाएं अपने पति और सुखी शादीशुदा जीवन के लिए व्रत रखेंगी. ऐसे में उनको खुश करने के लिए आप तोहफे में क्या दे सकते हैं, आइए जानते हैं कुछ आइडियाज.  

विज्ञापन

क्यों खास है करवा चौथ का व्रत?

क्यों खास है करवा चौथ का व्रत?2 / 8

हिंदू धर्म में करवा चौथ का विशेष महत्व है. इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी शादीशुदा जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और चांद की पूजा करती हैं. इस साल करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा.

विज्ञापन

पति के लिए सबसे मुश्किल काम

पति के लिए सबसे मुश्किल काम3 / 8

करवा चौथ का व्रत पत्नियां अपने पति के लिए रखती है, ऐसे में पति का फर्ज बनाता है कि वह पत्नी को कुछ ऐसा दें, जिससे उनको खुशी और दोनों के बीच प्यार और बढ़े. लेकिन ज्यादातर मामलों में पति सही गिफ्ट चुन ही नहीं पाते हैं, जिस वजह से वह परेशान हो जाते हैं और आखिर में हमेशा की तरह ड्रेस गिफ्ट कर देते हैं.

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम दें

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम दें4 / 8

करवा चौथ को अभी कुछ दिन बाकी है, ऐसे में आप उन्हें एक शानदार सा कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम दे सकते हैं. कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम में एक तरफ उनकी और आपकी तस्वीरें होंगी और दूसरी साइड शानदार सा प्यार भरा नोट भी लिखवाएं, यानी उनकी तारीफ. ये गिफ्ट जिंदगी भर साथ रहेगा और जब-जब पत्नी की नजर उस गिफ्ट पर जाएगी प्यार और बढ़ेगा.

विज्ञापन

एक शानदार वीडियो बनाएं

एक शानदार वीडियो बनाएं5 / 8

अगर आपके पास शादी से लेकर साथ बिताए पल की तस्वीरें और वीडियो क्लिप हैं, तो आप एक बढ़िया सी वीडियो बनवा सकते हैं. एक अच्छे एडिटर को तमाम तस्वीरें और वीडियोज देकर उन्हें बता दें कि एक ऐसी कंपाइल वीडियो बनाएं, जो करवा चौथ पर हो और उसमें पत्नी के प्रति प्यार की झलक हो. ये गिफ्ट हमेशा साथ रहेगा और दोनों के बीच प्यार बढ़ाने में मदद करेगा.

खुद से लिखे प्रेम पत्र

खुद से लिखे प्रेम पत्र6 / 8

पत्नी को खुश करने के लिए आप उनके लिए एक प्यारा सा प्रेम पत्र लिख सकते हैं, जिसमें उनके साथ बिता हुआ पहले दिन की कुछ बातें, उनकी तारीफ और भविष्य में साथ की बात लिखी हो. पत्र दिल को छू जाए, इसके लिए बेहतर रहेगा कि आप खुद से लिखें दिल में जो कुछ आ रहा है, खट्टी-मीठी यादें, सभी उस पत्र में जोड़ें और साथ ही उस पत्र पर छोटी-छोटी तस्वीरें भी लगाएं. यह पत्र देख आपकी पत्नी बहुत खुश होगी.

विज्ञापन

कस्टमाइज्ड ज्वेलरी

कस्टमाइज्ड ज्वेलरी7 / 8

करवा चौथ को खास बनाने के लिए आप अपनी पत्नी को कस्टमाइज्ड ज्वेलरी भी गिफ्ट कर सकते हैं. इसे बनवाने में आपको ज्यादा वक्त नहीं लगेगा, बस आप किसी अच्छी ज्वेलरी स्टोर पर जाएं और उन्हें पत्नी और अपने नाम से जुड़ा ज्वेलरी बनवाने का ऑर्डर दे दें. ये खूबसूरत गिफ्ट देख आपकी पत्नी बहुत खुश होगी और ये गिफ्ट भी हमेशा उनके साथ रहेगा.

डिनर करें प्लान

डिनर करें प्लान8 / 8

पत्नी को खुश करने के लिए आप उनके लिए एक अच्छे रेस्टोरेंट डिनर प्लान कर सकते हैं. दिनभर भूखा रहकर वह आपके लिए व्रत रखेंगी, ऐसे में उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में उनकी पसंद की डिश खिलाएं. बेहतर रहेगा कि आप पहला निवाला अपने हाथों से खिलाएं और साथ ही कुछ गिफ्ट में दें. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: करवा चौथ-दिवाली की शॉपिंग होगी आसान, दिल्ली के इस मार्केट में मिलेगा हर जगह का पारंपरिक सामान

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन