IND A vs NZ A: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो गया है. टीम को वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं. पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी. इस बीच इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलेगी. दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए ये मुकाबले कराए जाएंगे. पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से शुरू होगा. खैर भारत के खिलाफ मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.
न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान
तीनों मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए ने अलग-अलग टीम का चयन किया है. पहले दो मैचों में 24 साल के राइस मारियू कप्तानी करेंगे. वहीं तीसरे मुकाबले के लिए कप्तान अभी तय नहीं किया गया है. न्यूजीलैंड ने कुल 19 खिलाड़ियों का चयन किया है. इसमें हेनरी निकोल्स समेत 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुके हैं. निकोल्स ने 60 मुकाबले खेले हैं. हर मैच के लिए 13-13 खिलाड़ियों को फील्ड पर उतारे जाने का फैसला लिया गया है.
इंडिया ए में भी होंगे बड़े खिलाड़ी
इंडिया ए के लिए ये मुकाबले काफी अहम है क्योंकि कई खिलाड़ी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे.
ध्रुव जुरेल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है. ऋषभ पंत भी सीरीज में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए. इनके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और वाशिंगटन सुंदर जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेलेंगे. इन सभी के ऊपर मैनेजमेंट की नजरें रहेंगी. जायसवाल और राहुल हाल ही में रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप रहे थे. तीनों मुकाबले चार दिवसीय होंगे. पहला और तीसरा मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल पर रखा गया है. वहीं दूसरा मुकाबला क्राइस्टच्रच के हेगले ओवल में होने वाला है. इन मैचों की शुरुआत भारतीय समय अनुसार सुबह 3 बजे से होगी.
सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ए का स्क्वाड
पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट.
दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट.
तीसरा मैच: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स और फ्रेजर शीट.