हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarsirBigg Boss 20

कलयुग के श्रवण कुमार का वायरल हुआ वीडियो, बेटे-बहू ने बूढ़ी मां को कंधे पर बैठा कराई कांवड़ यात्रा

Kawad Yatra Viral Video : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का रहने वाला कपल अपनी बुजुर्ग मां को कंधे के सहारे कांवड़ यात्रा करवा रहा है, इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं!

विज्ञापन

Kawad Yatra Viral Video : श्रवण कुमार को अपने माता-पिता के प्रति अतुल्य प्रेम की वजह से जाना जाता है, कई जगहों पर तो उनकी पूजा भी होती है। श्रवण कुमार ने अपने बुजुर्ग माता-पिता को टोकरी में बैठाकर तीर्थ यात्रा करवाई थी। कलयुग में भी श्रवण कुमार हैं, ऐसा कहें तो गलत नहीं होगा। एक बुजुर्ग का बेटा और उसकी बहू अपनी मां को कंधे पर बैठाकर कांवड़ यात्रा के लिए निकले।

मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का है। पहासू के रहने वाले राजकुमार की बूढ़ी मां सरोज देवी की इच्छा थी कि वह कांवड़ यात्रा में शामिल हो लेकिन उम्र हो जाने की वजह से चलने में असमर्थ थी। इसके बाद सरोज देवी की बेटा और बहू उनकी मदद के लिए आगे आए और फिर एक टोकरी तैयारी की और उसमें बैठाकर कांवड़ यात्रा पर निकल पड़े।

मां को लेकर कांवड़ यात्रा पर निकले पति-पत्नी

राजकुमार अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मां को टोकरी में रखकर कांवड़ यात्रा पूरी करवाई। दोनों ने छोटी काशी अनूपशहर गंगा नदी से मां के साथ जल उठाया और 65 किलोमीटर की दूरी तय कर वह भगवान शिव पर इसे चढ़ाएंगे। रास्ते में जो भी पति-पत्नी को मां को साथ में ले जाता देख रहा है, वो  तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। लोग सरोज देवी की जमकर तारीफ कर रहे हैं कि उन्हें ऐसे बेटे मिले हैं जो टोकरी में बैठाकर कांवड़ यात्रा पूरी करवा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि राजकुमार अकेले नहीं हैं बल्कि हरियाणा से भी एक ऐसी ही खबर सामने आई है। हरियाणा के भिवानी गांव के तीन भाई अपने माता-पिता को कंधे पर बैठाकर हरिद्वार जल लेने निकले। तीनों भाई मिलकर मां-बाप को कांवड़ यात्रा करवा रहे हैं। बड़े भाई अशोक का कहना है कि भोले बाबा की मर्जी के अनुसार ही अपने माता-पिता को अपने कंधों पर कांवड़ रूप में यात्रा करा रहे हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola