Court Room Viral video: जज के सामने सीनियर वकील का फोन बजा, तुरंत मिली ये सजा

Court Room Viral video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान एक वरिष्ठ वकील का फोन बज गया, देखिए जज ने क्या सजा दी?

CourtRoom Viral Video

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट

विज्ञापन

Court Room Viral video :कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान कई बातों का ध्यान रखना होता है, चाहें वकील हो या न्याय के लिए पहुंचे आम इंसान। अगर कोर्ट रूम में नियमों का उल्लंघन होता है तो जज इसके लिए सजा भी दे सकते हैं, जुर्माना लगा सकते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कोर्ट रूम में सुनवाई के दौरान एक सीनियर वकील का फोन बजने लगा।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि कोर्ट में सुनवाई के दौरान सीनियर वकील का फोन बज गया। इससे मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के जज नाराज हो गए और उन्होंने वकील को सजा दे दी। जज ने कहा कि आप इतने सीनियर होकर यहां फोन बजा रहे हैं।

विज्ञापन

इस पर वकील ने कहा कि सॉरी सर, गलती हो गई। जज ने वकील से कहा कि आपका केस अब सबसे बाद में सुना में जाएगा, इससे ज्यादा कोई सजा मैं आपको नहीं दे सकता। इसके बाद वकील ने केस सुनने की अपील की लेकिन जज ने साफ इंकार कर दिया कि अब आपका केस भी नहीं सुनेंगे। आप कोर्ट में मोबाइल बजा रहे हैं।

जज ने कहा कि आपको तो नई पीढ़ी के लोगों को समझाना चाहिए कि उनका फोन कोर्ट रूम में ना बजे। आप इतने सीनियर हैं कि हम आपको कुछ कह भी नहीं सकते। वकील ने कहा कि गलती हो गई , साइलेंट करना भूल गया था। इसके बाद वकील ने कहा कि बस रिपोर्ट देखना है।

विज्ञापन

जज ने हंसते हुए साफ इंकार कर दिया कि हम अब आपका केस भी नहीं सुनेंगे। इस पर वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े और खुद वकील साहब भी हंसते हुए वहां से चले गए। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ