हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कर्मचारी हैं या गुंडे? ट्रेन स्टाफ ने यात्री को प्लेटफॉर्म पर बेल्ट से पीटा, गुंडागर्दी का वीडियो वायरल

Indian Railway Video Viral : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन का स्टाफ प्लेटफॉर्म पर खड़े एक शख्स को पीट रहा है। किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन

Indian Railway Video Viral : ट्रेन में अक्सर सामान बेचने वालों, रेल स्टाफ और यात्रियों के बीच बहस हो जाती है लेकिन शायद ही कभी रेलवे के स्टाफ ट्रेन से उतरकर किसी यात्री को बुरी तरह पीटते दिखाई दिए हों। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के स्टाफ प्लेटफॉर्म पर एक शख्स को पीटते दिखाई दे रहे हैं।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स प्लेटफॉर्म पर खड़ा है। इसी दौरान ट्रेन स्टाफ के कई लोग ट्रेन से उतरे और शख्स पर टूट पड़े। वीडियो में देखा जा सकता है कि चार से पांच ट्रेन स्टाफ ने मिलकर शख्स को थप्पड़, बेल्ट से पीटा।

पिटाई के बाद ट्रेन स्टाफ चलती ट्रेन में चढ़ गया और प्लेटफॉर्म पर बैठे शख्स को धमकी भी दे गया। किसी यात्री ने ट्रेन स्टाफ की गुंडागर्दी का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर लोग सरकार और रेल मंत्रालय पर तंज कस रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भड़के लोग

एक ने लिखा कि इन कर्मचारियों के खिलाफ तुरंत जीआरपी को कार्रवाई करनी चाहिए और इन्हें नौकरी से निकाल देना चाहिए। एक ने लिखा कि देश को इसी तरफ धकेला जा रहा है, जब जिसकी मर्जी आती है, पीटकर निकल जाता है। एक ने लिखा कि ये सारे प्राइवेट वर्कर हैं, इनको नौकरी से निकालकर भी कुछ नहीं कर सकते। इनके खिलाफ FIR होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : विदाई के वक्त कुत्ते से लिपटकर रोने लगी दुल्हन, 2 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा ये वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि मामला इंदौर से हावड़ा जाने वाले क्षिप्रा एक्सप्रेस का है। शख्स ने टिकट बुक करने की कोशिश की थी लेकिन टिकट नहीं मिला तो वह एक कोच में चढ़ गया था, इसके बाद स्टाफ के साथ कहासुनी हुई और फिर सभी स्टाफ ने मिलकर शख्स की पिटाई कर दी।

हालांकि हम इस वीडियो और उसके दावे की पुष्टि नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola