हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

आप जेंट्स होने का फायदा उठा रहे हो... मेट्रो स्टेशन पर पुलिस अधिकारी से उलझ गई यह युवती, झगड़े का वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Delhi Metro Viral Video

Viral Video Of Girl Fight With Police Officer Delhi Metro Station: आजकल मनुष्य छोटी-छोटी बात पर आपा खो जाते हैं। गुस्से में इंसान ये भी नहीं देखता कि सामने कौन खड़ा है। सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो दिल्ली के रेड लाइन पर स्थित एक मेट्रो स्टेशन का है।

इसमें एक युवती को पुलिस अधिकारी से झगड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में पुलिस अधिकारी युवती से प्लेटफाॅर्म पर बनी पीली लाइन से पीछे हटने के लिए कह रहे हैं। इस वीडियो को अब तक ट्विटर पर 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 40 सैकंड का है। जिसमें पुलिस अधिकारी और युवती के बीच नोंक-झोंक होते हुए देखा जा सकता है। लड़की जब लगातार बोल रही होती है तो पुलिस के अधिकारी कहते हैं ये दिखा रही है कि मैं लेडीज हूं। इस पर लड़की कहती है कि इनसे बोलो तमीज से बात करें। आप जेंट्स होने का फायदा उठा रहे हो।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर सामने आ रहे ऐसे रिएक्शन

सोशल मीडिया पर अब इसे लेकर लोग तरह-तरह रीएक्शन दे रहे हैं। एक ने लिखा- ये वो वाली रील बना रही होगी जिसमें ट्रेन पीछे से गुजर जाती है। वहीं एक और यूजर ने लिखा कि अभी स्टेशन पर कुछ घटना घट जाती तो इसके घरवाले कहते कि पुलिस क्या कर रही थी। वहीं एक अन्य यूजर ने लड़की को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लड़की बिना मतलब के शोर मचा रही है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola