Delhi Viral Video : खाना खाने के लिए देश की एक बड़ी आबादी संघर्ष करती है। दिनभर मेहनत करती है। इसी बीच दिल्ली का एक शख्स लोगों को फ्री में नाश्ता उपलब्ध करवा रहा है। यह हेल्दी नाश्ता फ्री में लोगों के लिए कई जगहों पर मिलता है। लोगों को फ्री में खाना खिलाने वाले एक कैंसर सर्वाइवर हैं और उन्होंने दो गाड़ियों पर ऐसा सेटअप तैयार किया है, जिससे दूसरों को कोई परेशानी नहीं होती है।
ए नटराजन, साऊथ दिल्ली इलाके में भूखे या गरीब लोगों को फ्री में खाना खिलाते हैं। उन्होंने एक गाड़ी पर पूरा सेटअप लगाया हुआ है। जिसमें पानी की टंकी, थाली रखने की जगह, खाना रखने की जगह के साथ ही साथ चम्मच और सभी जरूरत के सामने रखने की व्यवस्था है। सभी को खाने के लिए एक ही तरह की व्यवस्था है।
खाने में क्या-क्या मिलता है?
खाने में अच्छे नाश्ते की व्यवस्था रहती है। यहां स्टील की थाली में दलिया, जलेबी, मिठाई और एक फल दिया जाता है। खाना खाने के बाद लोगों को खुद ही थाली साफ करनी होती है। धुली हुई थाली को दोबारा एक शख्स फिर से धोता है। इसके बाद थाली में दोबारा खाना परोसा जाता है। बताया गया कि खाना अनलिमिटेड मिलता है।
नटराजन की उम्र 74 साल है। उन्होंने बताया कि मैं लंदन में रहता था। वहां मुझे कैंसर हुआ था। इसके बाद मैंने कई जगहों पर समाजसेवा के लिए काम किया। वहां मैंने देखा कि एम्बुलेंस की कमी से कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद हमने एक गाड़ी खरीद ली। इसके बाद एम्बुलेंस बुलाने की जरूरत ही नहीं पड़ी।
यह भी पढ़ें : 4 मिनट में 45 किमी की दूरी तय करने वाले तहसीलदार पर एक्शन, रिटायरमेंट से पहले बुरा फंसा शख्स
यहां खाना खाने वाले लोगों का कहना है कि खाने का स्वाद अच्छा होता है। नटराजन प्यार और सम्मान से लोगों को खाना खिलाते हैं। इसके साथ उनके पास एक और गाड़ी है, जो लोगों तक पानी पहुंचाने का काम करती है। नटराजन का वीडियो ‘स्वाद ऑफिसियल’ फेसबुक पेज पर शेयर किया गया है, जिसे लाखों लोग देख चुके हैं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
8 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
2 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines