4 मिनट में 45 किमी की दूरी तय करने वाले तहसीलदार पर एक्शन, रिटायरमेंट से पहले बुरा फंसा शख्स

Punjab Ludhiana News : पंजाब के एक तहसीलदार के कारनामे सुनकर हर कोई हैरान है। इस अधिकारी ने 45 किमी की दूरी महज 4 मिनट में पूरी की। जिसके बाद वह वरिष्ठ अधिकारियों की रडार पर आ गया।

Tahseeldar
विज्ञापन

Punjab Ludhiana News : पंजाब से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक अधिकारी महज चार मिनट में 45 किमी की दूरी तय कर ली। यह स्पीड 500 किलोमीट प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली दुनिया की सबसे तेज कार कोएिनिगसेग जेस्को एब्साल्यूट और 300 किलोमीटर की रफ्तार से चलने वाली लेम्बोर्गिनी एवेंटाडोर एलपी अल्टीमा कार से भी अधिक है। आखिर क्यों रिटायरमेंट से करीब एक महीने पहले तहसीलदार मुसीबत में फंस गया?

पूरा मामला लुधियाना के पूर्वी तहसील से जुड़ा हुआ है। यहां के दफ्तर में बैठकर जगरांव की छह विवादित रजिस्ट्रियां करने वाले तहसीलदार रणजीत सिंह बुरी तरह फंस गए हैं। जानकारी के मुताबिक 17 जनवरी को तहसीलदार रणजीत सिंह ने छह रजिस्ट्रियां दर्ज करवाई। इनमें से एक 5.12 मिनट पर की गई तो दूसरी रजिस्ट्री करीब 45 किमी दूर की गई लेकिन पहली रजिस्ट्री से महज 4 मिनट बाद 5.16 पर हुई।

विज्ञापन

अगर देखा जाए तो तहसीलदार साहब महज 4 मिनट के अंदर 45 किमी दूर पहुंचकर दूसरी जगह रजिस्ट्री करवा दिए। उनकी इस करतूत पर किसी की नजर पड़ गई और उनके विरुद्ध जांच बैठ गई। शुरुआती जांच में सामने आया कि तहसीलदार रणजीत सिंह ने अपने पद का दुरुपयोग किया है। इसके बाद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

इसके साथ ही रणजीत सिंह को अब लुधियाना पूर्वी से धारकलां पठानकोट भेज दिया गया है। अब वहां उन्हें रोजाना एसडीएम ऑफिस में हाजिरी देनी है। इसके साथ ही डीसी पठानकोट को उन्हें अपनी हाजिरी रिपोर्ट तक भेजनी होगी। आरोप है कि तहसीलदार ने लालच में आकर इस करतूत को अंजाम दिया है।

विज्ञापन

तहसीलदार रणजीत सिंह की 28 फरवरी को रिटायरमेंट। पंजाब सरकार की तरफ से बताया गया है कि उनके खिलाफ की शिकायतों की जांच विजिलेंस विभाग करेगा। अब रिटायरमेंट के बाद सरकार से मिलने वाली सुविधाएं तब तक नहीं मिलेंगी जब तक उन पर चल रही जांच पूरी नहीं हो जाती।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ