हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सास से बचने को OYO होटल में छिपा दामाद, पत्नी ने लिया अनोखा बदला

Viral Post : एक शख्स को जब पता चला कि उसके घर उसकी सास और रिश्तेदार आने वाले हैं तो वह घर छोड़कर होटल में रुक गया लेकिन आफत तब आ गई जब उसने पत्नी के सामने अपनी पोल खोल दी।

विज्ञापन
फोटो मेटा AI से बनाई गई है

Viral Post : एक शख्स अपनी सास से बचने के लिए गजब का तरकीब अपनाया लेकिन उसका तरीका तब उल्टा पड़ गया, जब वह ईमानदार बनने की कोशिश में खुद ही अपनी पोल खोल दी। उसने एक दिन अपनी पत्नी को बता दिया, इसके बाद तो बवाल हो गया। पत्नी ने भी पति से अनोखा बदला लिया। ये पूरी कहानी थोड़ी हास्यास्पद है, आइये जानते हैं कि आखिर ये पूरा मामला क्या है।

सोशल मीडिया पर एक शख्स का पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में शख्स ने लिखा है कि पिछले हफ्ते मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि उसकी मां और रिश्तेदार आ रहे हैं। ये लोग बहुत जहरीले हैं और मेरे ‘छोटे’ 3 BHK घर में मुझे परेशान करते हैं। इसके बाद मैंने उनसे बचने का अचूक उपाय अपनाया लेकिन ये सब उल्टा पड़ गया।

सास से बचने के लिए बुक कर लिया होटल

शख्स ने आगे लिखा कि “मैंने अपनी पत्नी से कहा कि मैं ‘काम’ से बाहर जा रहा हूं। मैंने उसी शहर में तीन दिनों के लिए एक शानदार और विशाल OYO कमरा बुक किया। मेरे लिए एक किंग साइज का बिस्तर होना अद्भुत था। सबसे बढ़िया बात यह है कि तीन दोस्तों को होटल स्पा डे के लिए भी बुला लिया। शख्स ने कहा कि ये मेरे सबसे बेस्ट दिन थे।

विज्ञापन

वायरल हो रहा पोस्ट


हालांकि कुछ दिन बाद ही उसे लगा कि पत्नी से झूठ बोलना ठीक नहीं है और फिर ईमानदार पति बनते हुए पत्नी से सारी सच्चाई बता दी। फिर क्या था, पत्नी ने भी बदला लेने की योजना बना डाली। पत्नी ने पति के रिश्तेदारों को 10 दिन के लिए अपने घर पर बुलाया और उसके क्रेडिट कार्ड लेकर अपने दोस्तों के साथ गोवा चली गई। अब पति को अपने परिजनों की देखभाल अकेले करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें : वरमाला से पहले दुल्हन ने प्रेमी को लगाया फोन, जवाब सुन खिसकी पैरों तले जमीन

विज्ञापन

बेचारे पति ने मजाकिया अंदाज में अपनी बात खत्म करते हुए कहा कि मैं अभी बाथरूम में छिपा हुआ हूं, बस कुछ ‘मेरा समय’ बिताने के लिए। क्या तुम लोगों को लगता है कि मैं इसके लायक हूं या मेरी पत्नी ने कुछ ज्यादा ही रिएक्ट कर दिया है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola