हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video: मकान 60 गज का, बिजली का बिल 21 लाख, ढोल-नगाड़े ले मालकिन पहुंची बिजली दफ्तर, देखें वीडियो

विज्ञापन
बिजली दफ्तर में महिला

 

पानीपत: हरियाणा के पानीपत में अजब-गजब मामला प्रकाश में आया है। यहां एक विधवा महिला के घर 21.89 लाख रुपये का बिजली का बिल पहुंचा है। जबकि महिला का घर केवल 60 गज का है और वह घर में अकेली रहती है। यह मामला पानीपत के संत नगर का है।

बिल देखकर घबरा गई

विधवा सुमन अपने 60 गज के मकान में रहती है। हाल ही में उसे बिजली का 21.89 लाख रुपये का बिल मिला। बिल की राशि देखकर उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। वह बिजली विभाग के अधिकारियों को नींद से जगाने के लिए बकायदा ढोल नगाड़े व बैनर लेकर उनके दफ्तर पहुंच गई।

विज्ञापन

बिल के बदले मकान की पेशकश

बैनर पर महिला ने लिखा था कि 21 लाख का बिल देने के लिए धन्यवाद मैं बिल नहीं दे सकती और इसकी एवज में विभाग के नाम अपना मकान करना चाहती हुं। दरअसल, महिला के पास तीन साल का बिजली का बिल आया है। लेकिन यह भी ज्यादा और गलत है। सबसे पहले तीन साल पहले उसके पास कुल 9 लाख का बिल आया था। जो गलत था। इसके बारे में उसने बिजली विभाग को शिकायत दी। उसे बिल ठीक कर दोबारा भेजने का आश्वासन मिला। लेकिन तभी से बिल तो ठीक नहीं हुआ उस पर ओर ब्याज लगाकर विभाग उसे बिजल भेजा रहा है।

बिजली दफ्तर में बांटी मिठाई

इस पर परेशान होकर महिला ने बिजली विभाग के अधिकारियों को अपनी बात सुनाने के लिए ढोल-नगाड़े का सहारा लिया। कार्यालय में अधिकारियों को मिठाई तक बांटी। महिला का आरोप है वह तीन घंटे अधिकारियों से मिलने का इंतजार करती रही। उससे कोई नहीं मिला। वह घंटों बिजली दफ्तर इंतजार कर घर आ गई। जो अधिकारी मिले उन्होंने आश्वासन के अलावा कोई सख्त कदम नहीं उठाया।

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola