Video: भड़के हाथी ने 17 लोगों को उठाकर पटका, केरल के उत्सव में जुटी भीड़ में दहशत

Kerala Angry Elephant Viral Video : केरल के मल्लप्पुरम जिले के तिरुर में के उत्सव के दौरान एक हाथी भड़क उठा और लोगों पर हमला कर दिया। कम से कम 17 लोगों के घायल होने की जानकारी है।

Elephant angry (1)
विज्ञापन

Kerala Angry Elephant Viral Video : केरल में भड़के एक हाथी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के चारों तरफ लोग मौजूद हैं। अचानक हाथी भड़क गया। लोग जान बचाकर भागने लगे। कुछ लोगों को हाथ ने पकड़ भी लिया और पटका भी! घटना का खौफनाक वीडियो भी सामने आया है।

घटना केरल के मल्लप्पुरम जिले के तिरुर में एक उत्सव के दौरान हुई है। बताया जा रहा है कि भड़के हुए हाथी ने वहां मौजूद भीड़ पर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम 17 लोगों के घायल होने की खबर है। घायल हुए कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

वीडियो में देखा जा सकता है कि भड़का हुआ हाथ एक शख्स के पैर को अपनी सूंड में लपेटा हुआ है और फिर उसे हवा में उछाल रहा है। वीडियो में ये भी देखा जा सकता है कि आसपास बहुत सारे लोगों की भीड़ मौजूद है, इसमें से कुछ लोग हाथी को कंट्रोल करने की कोशिश कर रहे हैं। घटना के तुरंत बाद भगदड़ मच गई और थोड़ी देर बाद हाथ पर काबू पा लिया गया।

देखें वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by purvanchal (@purvanchal51)

वीडियो में दिखाई दे रहा है कि हाथी के बेकाबू होने के बाद  लोग जान बचाकर भागने लगे। वहीं कई लोग ऐसे भी थे, जिन्होंने हाथी के पैरों को रस्सी से बांध लिया था। अगर ऐसा ना हुआ होता और हाथी इधर-उधर दौड़ता तो यह एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, घटना उत्सव के दौरान रात 12.30 बजे हुई। शुरुआत में एक हाथी ने एक शख्स को उठा लिया और फिर उसे हवा में झुलाते हुए दूर फेंक दिया। इसके बाद तो भगदड़ मच गई। रात करीब 2.15 बजे महावत ने हाथी को काबू में कर लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ