Video: एक मर्डर किया जेल मिली, 10 को मारता एनकाउंटर होता, जानें, बिल्लू कैसे बना कातिल?

Bulandshahr News : बुलंदशहर में संजय दत्त के फैन ‘बल्लू’ ने आसमा की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने कहा था कि मेरा एनकाउंटर थोड़ी होगा, मैंने तो सिर्फ एक मर्डर किया है। अब कोर्ट ने महज 78 दिनों में इस अपराधी को सजा सुनाई है।

Bulandshahar (1)
विज्ञापन

Bulandshahr News : जून महीने में बुलदंशहर से एक सनसनीखेज खबर सामने आई थी। एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी थी। चाकू से उसका गला काट दिया था। आरोपी अदनान उर्फ बल्लू ने ही अपनी गर्लफ्रेंड आसमा की निर्मम हत्या की थी। इसके बाद बल्लू को गिरफ्तार किया गया था। बल्लू ने काबूल किया था कि उसने ही हत्या की है और हत्या की वजह भी बताई थी।

वहीं अब बल्लू को महज 78 दिन में कोर्ट ने सजा दी है। आरोपी ने अपना नाम अदनान उर्फ बल्लू बताया था। उसने कहा था कि मोहब्बत में धोखा दिया और धोखे की सजा एक ही है, सिर्फ मौत। मैंने उसकी गर्दन चाकू से काट दी है। ढाई साल की मेरी कमाई खा गई और फिर किसी और के साथ चली गई। मोहब्बत में धोखा दे दिया, अपने से बर्दाश्त नहीं हुआ। इसलिए उसका काम तमाम किया।

विज्ञापन

ये कातिल तो संजय दत्त का फैन निकला

पत्रकारों ने पूछा कि कौन सी फिल्म देखकर ये कांड किया है? इस पर जवाब आया कि बल्लू, सजंय दत्त का फैन है। बिल्लू सांडा तो मर गया, उसका एनकाउंटर कर दिया, मेरा एनकाउंटर थोड़ी होगा। मैंने तो सिर्फ एक ही मर्डर किया है। उसने यह भी कहा था कि आगे चलकर क्या करना है, सजा काटने के बाद पता चलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)

78 दिन बाद कोर्ट ने सुनाई सजा

हत्याकांड के महज 78 दिन बाद ही बुलंदशहर कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा दी है। इतना ही नहीं, 52 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जज ने यह भी कहा कि हत्या करने के बाद दोषी के चेहरे पर बिलकुल भी शिकन नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोर सजा मिलने से समाज में संदेश जाएगा।

विज्ञापन

बता दें कि 11 जून को बुलंदशहर के खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी में मौजूदा कब्रिस्तान में बल्लू ने आसमा की गला रेतकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने कैमरे के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया था। उसके चेहरे पर एक अजीब सी मुस्कुराहट थी और हत्या के बाद वह पूरी कहानी सबको सुना रहा था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ