हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

गुस्साए अधिकारी ने खोपड़ी मारकर शख्स को कर दिया घायल, खूब वायरल हो रहा 'टक्कर पहलवान' का वीडियो

Varanasi ADM Viral Video : वाराणसी के ADM का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक शख्स को सिर से टक्कर मारते दिखाई दे रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर ADM के व्यवहार पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Varanasi ADM Viral Video :  वाराणसी के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अधिकारी महोदय एक शख्स पर अपने सिर से हमला करते दिखाई दे रहे हैं। अधिकारी ने सिर से इतनी तेजी से हमला किया कि शख्स घायल हो गया। बताया जा रहा है कि प्रशासनिक अमला एक होटल को गिराने पहुंचा था, इस दौरान कुछ लोग विरोध कर रहे थे। इसी बीच अधिकारी को गुस्सा आया और उन्होंने हमला कर दिया। अब ये वीडियो वायरल है और लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं।

वाराणसी के वरुणा नदी क्षेत्र के दो होटल को गिराने के लिए कई अधिकारी VDA का बुलडोजर लेकर पहुंच गए। बुलडोजर को देखते हुए होटल मालिक परेशान हो गए और विरोध करने के लिए खड़े हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद ADM सिटी विरोध करने लोगों पर भड़क गए और हमला कर दिया।

ADM का वीडियो हो गया वायरल 

एडीएम सिटी आलोक कुमार VDA की कार्रवाई का विरोध कर रहे लोगों से उलझ गए। एडीएम सिटी होटल गिराने का विरोध करने पहुंचे एक शख्स को सिर से मारते दिखे। ADM का हमला इतना तेज था कि शख्स थोड़ी देर के लिए सन्न हो गया। अब एडीएम सिटी आलोक कुमार का यह वीडियो वायरल हो रहा है और लोग हमला करने के तरीके को तरह-तरह के नाम दे रहे हैं।

विज्ञापन


एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि क्या अचानक से ADM साहब को भूत आ गया था? वाराणसी के ADM सिटी अलोक कुमार होटल मालिक के चेहरे पर अपने सिर से टक्कर मारते हुए दिखे.. ऐसी नौबत क्यों आई? एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ADM आलोक कुमार ने एक आदमी को अपनी मजबूत खोपड़ी से टक्कर मार दी।अब इन ADM साहब के लिए ‘ADM टक्कर’ का विशेष पद सृजित किया जाए!

यह भी पढ़ें : माधुरी दीक्षित को टक्कर दे रही बच्ची का वीडियो वायरल, कह उठेंगे आप अदाएं हो तो ऐसीं

विज्ञापन

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि ऐसा टक्कर तो सांडों की लड़ाई में देखने को मिलता है, अब यहां सांड जैसी हरकत कौन कर रहा है, ये बताने की जरूरत है? एक अन्य ने लिखा कि आखिर यूपी के अधिकारियों का मन इतना क्यों बढ़ा हुआ है। वे इंसान को इंसान नहीं समझते और इंसानों वाली हरकतें भी नहीं करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola