Under-Consumption: सिंपल लिविंग हाई थिंकिंग, ये केवल कोट नहीं बल्कि आजकल कुछ लोगों इस विचार को अपने डेली लाइफ में लागू कर रहे हैं। हाई इनकम वाले लोग भी आजकल कम खर्चे के साथ जीवन जीने का विकल्प चुन रहे हैं। अक्सर हम करोड़पति लोगों को लग्जरी कारों, डिजाइनर कपड़ों और आलीशान घरों से लाइफस्टाइल को देखते हैं, लेकिन उनमें से कुछ अब अंडर कंजम्पशन लाइफस्टाइल को अपनाने के बारे में सोच रहे हैं। आइए इसके बारे में जानते हैं।
क्या है अंडर कंजम्पशन ?
अंडर कंजम्पशन एक वायरल फ्रेज है, जो बहुत ही कम समय में वायरल हो गया है। ये फ्रेज तब चर्चा में आया जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अनलिमिटेड शॉपिंग और स्किनकेयर रूटीन शेयर करना शुरू कर दिया। इसके बाद अंडर कंजम्पशन कम्युनिटी ने ऐसी एक्टिविटी को बढ़ावा देने का विरोध किया है और नो-बाय चैलेंज को अपनाने की सलाह दी।
नई लाइफ स्टाइल चुन रहें लोग
हार्वर्ड से ग्रेजुएट एंटरप्रेन्योर शांग सावेद्रा ने अपने पति के साथ मिलकर कई मिलियन डॉलर की नेटवर्थ बनाई है, लेकिन दोनों कपल की लाइफस्टाइल को देखते हुए आप कभी भी उनकी फाइनेंशियल स्थिति का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं। बता दें कि सावेद्रा एक पर्सनल फाइनेंस वेबसाइट चलाती हैं,
फॉर्च्यून की एक रिपोर्ट में पता चला है कि ये कपल लॉस एंजिल्स में एक 4BHK के किराए के घर में रहते हैं। इसके अलावा दोनों कपल एक 16 साल पुरानी सेकेंड हैंड कार शेयर करते हैं। इतना ही नहीं उनके बच्चे पुराने कपड़े पहनते हैं और फेसबुक मार्केटप्लेस पर मिलने वाले खिलौनों से खेलते हैं। वे केवल अपने बच्चों की शिक्षा, संपत्ति निवेश और परोपकार के काम में ही अपना पैसा खर्च करते हैं।
पैसे बचाने के लिए खुद बनाती हैं खाना
इस लिस्ट में एक नाम एनी कोल का भी है, जो एक कंस्ट्रक्टेड रिसर्चर और पर्सनल फाइनेंस एक्सपर्ट के रूप काम करती हैं। इनके पास कुल मिलाकर एक मिलियन डॉलर( 10 लाख) से अधिक की संपत्ति है, लेकिन वह एक महीने में केवल 4,000 डॉलर यानी 3,43,266 रुपये खर्च करती हैं।
एनी ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने अपनी कार बेच दी, पैसे बचाने के लिए खुद खाना खुद बनाती हैं और अपने बाल खुद काटती है। वह साल में केवल तीन बार कपड़ों की खरीदारी करती है और वह री-यूज्ड कपड़े खरीदना पसंद करती है। कोल और उनके पति अपनी छुट्टियां हाइकिंग और स्विमिंग जैसी फ्री एक्टिविटी का आनंद लेते हुए बिताते हैं।
यह भी पढ़ें – ‘मुझे मत छुओ’ कहता रहा ड्राइवर और पीटती रही महिला यात्री; वीडियो हो गया वायरल
संबंधित खबरें
60 दिन सोकर मुंबई की महिला ने जीते 9.6 लाख रुपये
9 hrs agoऑफिस में महिला के डांस वीडियो पर सोशल मीडिया में बहस
2 days agoबालिका वधू, बाल विवाह की मासूमियत, प्रेम और बदलते रिश्तों की सदाबहार कहानी
2 days agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
3 days agoUS चुनाव में ट्रंप को झटका, सोशल मीडिया पर मीम्स वायरल
3 days agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 days agoऑफिस की दिवाली पार्टी में लड़की के 'झल्ला वल्लाह' गाने पर जबरदस्त ठुमके
4 days agoभारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 days ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
5 days agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines