Swing Broke Suddenly And Girl Hanged Down: एडवेंचर के शौकीन लोग क्या-क्या नहीं करते? कई बार अपनी जान पर भी खेल जाते हैं। ऐसा ही कुछ एक लड़की के साथ हुआ, जो एडवेंचर के लिए झूले पर चढ़ी, लेकिन उसकी जान दांव पर लग गई। अगर वह खुद सूझबूझ नहीं दिखाती तो दर्दनाक मौत मिलती। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग जहां लड़की की तारीफ कर रहे हैं, वहीं उसे कोस भी रहे हैं कि ऐसा भी एडवेंचर का क्या शौक की जान चली जाए। अगर हादसा हो जाता तो उसके परिवार वालों का क्या होता? हादसे का जिम्मेदार कौन होता? गलती किसी की और सजा कोई भुगतता।
डर के मारे लड़की बेहोश हो गई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 लड़कियां झूला झूलते जाती हैं। करीब 50 फीट की ऊंचाई पर अचानक झूला टूट जाता है और उसमें सवार दोनों लड़कियों में से एक नीचे गिरने लगती है, लेकिन उसका पैरा झूले में फंस जाता है। इसका फायदा उठाते हुए वह दूसरे पैर को भी फंसा लेती है। वहीं यह देखकर नीचे खड़े लोगों में अफरा तफरी मच जाती है। झूले का संचालक तुरंत स्पीड कम करता है। लड़की इधर-उधर झूलते हुए अचानक नीचे आती है और लोग उसे पकड़ लेते हैं, लेकिन डर के मारे लड़की बेहोश हो जाती है। उसे प्राथमिक उपचार देकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है, लेकिन इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर है।
यह भी पढ़ें: कौन हैं देश के नए अरबपति? कितनी प्रॉपर्टी Pradeep Rathod के पास, कैसे खड़ा किया करोड़ों का Empire
यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट किए
इस वीडियो को @unilad नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट करने वाले ने वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि झूले से गिरी लड़की और पैरों से लटक गई। अगर लड़की का पैर नहीं फंसता तो उसकी जान जानी निश्चति थी। लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि यही कारण है, मैं उन पर नहीं जाता। एक और यूजर ने कमेंट किया कि’अब उसे बहुत सारा पैसा मिलने वाला है। वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि बेचारी के लिए यह एक बुरे सपने जैसा होगा। एक और यूजर ने लिखा कि भगवान का शुक्र है कि वह लड़की नीचे किसी रॉड से नहीं टकराई। एक ने लिखा कि यही कारण है कि मैं जमीन पर रहना पसंद करता हूं।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
2 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
3 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
3 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
5 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
6 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
7 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines