---विज्ञापन---

एक पति पाकिस्तान में, एक भारत में, 24 साल की लड़की ने इश्क में लांघी सीमाएं तो पहुंची हवालात

India Pakistan Border : मामला मुंबई से सटे ठाणे का है। सनम खान नाम की लड़की को पाकिस्तान के लड़के से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती हुई थी और दोस्ती प्यार में बदल गई।

---विज्ञापन---

India Pakistan Border : सीमा हैदर और अंजू की प्रेम कहानी सुनकर हर कोई हैरान था, क्योंकि दोनों प्यार की खातिर देश की सीमाएं लांघ चुकी हैं। सीमा हैदर पाकिस्तान से भारत आई और अंजू भारत से पाकिस्तान पहुंच गईं लेकिन इन दोनों के अलावा एक और शादीशुदा लड़की भारत से पाकिस्तान अपने प्रेमी से मिलने गई लेकिन अब ये लड़की बुरी तरह फंस गई।

सनम खान उर्फ नगमा नूर मकसूद अली महाराष्ट्र के ठाणे की रहने वाली है। अपने पाकिस्तानी प्रेमी से मिलने के लिए सनम ने गैरकानूनी रास्ता चुना, जिसके बाद वह गिरफ्तार हो गई है। सनम उर्फ नगमा के मुताबिक, उसकी पहली शादी बिना मर्जी के उस वक्त हुई थी जब वह कक्षा आठ में पढ़ती थी। उसके साथ ससुराल में अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था।

---विज्ञापन---

नाम बदलकर पहुंची पाकिस्तान, आते ही गिरफ्तार

नगमा अपने ससुराल को छोड़कर मायके आ गई, साथ में बेटी और पति को भी लेकर आ गई लेकिन कुछ दिन बाद ही नगमा का पति उसे छोड़कर कहीं चला गया। इसके कुछ ही दिन बाद सोशल मीडिया के जरिए नगमा की दोस्ती एक पाकिस्तानी लड़के के साथ हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और अब मिलन में देरी होने लगी। नगमा पाकिस्तान जाना चाहती थी लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा था।

यह भी पढ़ें : ‘कार पर लगा भाजपा का झंडा,अंदर हो रही अश्लीलता’, सपा ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

---विज्ञापन---

इसके बाद सनम खान ने नाम बदल लिया और फिर इसी के आधार पर कई फर्जी डॉक्यूमेंट्स तैयार करवा लिए। इसके बाद वह सीधे पाकिस्तान पहुंच गई और अपने प्रेमी के साथ रहने लगी। कुछ दिन बाद ही दोनों ने शादी कर ली। सनम का कहना है कि उसने अपने  बच्चों का एडमिशन भी करवा दिया हैं, उसे फिर वापस जाना है।

यह भी पढ़ें : ये क्या! शख्स ने ऑनलाइन खरीदा घर, 20 लाख खर्च करने बाद अब क्यों हो रहा पछतावा?

---विज्ञापन---

शादी के बाद सनम जैसे ही अपने घर पहुंची तो पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि सनम को पहले पति ने छोड़ा तो पाकिस्तान के एबटाबाद के रहने वाले बाबर बशीर अहमद से उसका सम्पर्क हुआ और उससे मिलने के लिए सनम ने फर्जी दस्तावेज बनवाए। पुलिस ने सनम के साथ ही फर्ज कागजात बनवाने में मदद करने वाले एक शख्स को भी गिरफ्तार किया है। एक पति भारत में और दूसरा पाकिस्तान में है, दोनों से अलग सनम अब जेल में बंद है।

First published on: Aug 13, 2024 08:10 AM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola