ये क्या! शख्स ने ऑनलाइन खरीदा घर, 20 लाख खर्च करने बाद अब क्यों हो रहा पछतावा?

Man Buy Home Online : 23 साल के शख्स ने बताया कि उसने अमेजन से ऑनलाइन 20 लाख में घर खरीदा लेकिन घर खरीदने के बाद उसे पछताना पड़ा, जानें क्या है वजह

Online House
विज्ञापन

Man Buy Home Online : घर की जरूरत का लगभग सारा सामान ऑनलाइन मिल जाता है लेकिन शायद ही कोई हो जो ऑनलाइन घर खरीदना पसंद करता हो। एक शख्स ने अमेजन से घर ऑर्डर कर दिया। वह इसको लेकर काफी उत्साहित था लेकिन जब उसने इस घर को देखा तो वह निराश हो गया। उसने तय किया कि अब वह इस घर में नहीं रहेगा। यहां जानें कि आखिर क्या है पूरा मामला

एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने अमेजन पर जब घर बिकते देखा तो उसने ऑर्डर कर दिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर उसने अपने घर का टूर देते हुए बताया कि अब वह इस घर में नहीं रहना चाहता क्योंकि वह उसके रहने लायक है ही नहीं। शख्स ने बताया कि उसने इस घर को खरीदने के लिए उसने लगभग 20 लाख रूपये खर्च किये थे।

Advertisment

20 लाख में खरीदा था घर, नहीं आया पसंद

सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर्स को बताते हुए 23 साल के जेफ नाम के शख्स ने कहा कि उसे इस घर को खरीदने के लिए 24,000 डॉलर (लगभग 20 लाख रुपये) खर्च करने पड़े। इसके बाद भी वह इतना निराश हुआ कि उसे वापस करने की मांग करने लगा लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। शख्स का कहना है कि वह इसमें रहने के बदले इसे किराए पर देगा।

विज्ञापन

जेफ नाम के इस शख्स ने कहा कि इस घर में मुझे दो सोफे भी दिए गए लेकिन वो मुझे बिलकुल भी पसंद नहीं आये। इतना ही नहीं, उसने बताया कि इस घर की छत इतनी नीचे हैं कि मैं उसे आसानी छू सकता हूं। यही वजह है कि मैं इस घर में रहना नहीं चाहता और इसे एक होटल के तौर पर चलाने की योजना बना रहा हूं।

विज्ञापन

शख्स ने कहा कि मैं इसमें रहने की जगह होटल बना दूंगा, यह एक अच्छा फैसला साबित हो सकता है। मैं इसके लिए अथॉरिटी से परमिशन लेने की कोशिश कर रहा हूं। एक बार परिमशन मिलने के बाद मैं इसमें कुछ जरूरी बदलाव करवाऊंगा। मुझे उम्मीद है कि मैं इस घर की अपनी लागत लगभग 20 लाख रुपये जल्द ही वसूल लूंगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ