Rajasthan Couple Reel Viral : रील बनाने के लिए लोग किसी भी हद तक जाने को तैयार रहते हैं। इस चक्कर में कई लोगों की जान जा चुकी है। कुछ लोग रील के लिए ऊंचाई से पानी में छलांग लगाते दिखे तो कुछ ट्रेन के बगल में खड़े होकर रील बनाने की कोशिश में अपनी जान गवां बैठे। एक ऐसा ही मामला राजस्थान से सामने आया है, जहां खूबसूरत नजारे के साथ रील बनाने के लिए एक कपल रेलवे पुल पर चढ़ गया और तभी ट्रेन आ गई।
मामला पश्चिमी राजस्थान का कश्मीर कहे जाने वाले गोरम घाट का है, यहां लगातार सुरक्षा और लापरवाही के मामले बढ़ते जा रहे हैं। फोटो क्लिक कराने और रील बनाने के लिए चक्कर में कई पर्यटक खतरनाक जगहों पर चले जाते हैं और हादसे का शिकार होते हैं। शनिवार को भी गोरम घाट घूमने आया एक कपल हादसे का शिकार हो गया।
क्या है पूरा मामला?
राहुल नाम का शख्स अपनी पत्नी जानवी के साथ गोरम घाट पुल पर रील बना रहा था, दोनों रील बनाने में इस कदर मस्त थे कि ट्रेन के आने का आभास ही नहीं हुआ। मावली की तरफ से आने वाली ट्रेन ने जब नजदीक पहुंचने के बाद हॉर्न बचाया तो दोनों डर गए और 140 फीट ऊंचे पुल से कूद पड़े। हालांकि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया था।
बताया जा रहा है कि ट्रेन को आता देख दोनों इस कदर घबरा गए कि बचने के लिए पुल से कूद गए। दोनों बुरी तरह घायल हो गए। हालांकि लोको पायलट ने उस जगह तक पहुंचने से पहले ही ट्रेन रोक दी, जहां ये कपल खड़ा था। कपल के छलांग लगाने के बाद लोको पायलट और गार्ड समेत कई लोग इस कपल के पास पहुंचे। घायल अवस्था में उन्हें ट्रेन में चढ़ाया गया और फिर फुलाद स्टेशन लाकर एम्बुलेंस ने सिरियारी चिकित्सालय पहुंचाया गया। हालांकि उनकी हालत कुछ ज्यादा ही खराब थी, ऐसी स्थिति में उन्हें पाली रेफर किया गया।
यह भी पढ़ें : शराब खरीदने के लिए करनी थी पेमेंट, लड़कियों ने ‘शुगर डैडी’ की हत्या की और फिर काट लिया अंगूठा
घटना का भयावह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि दोनों की जान बच गई है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में बढ़ी संख्या में लोग घूमने के लिए पहुंचते हैं और पर्यटक अच्छी फोटो और रील के लिए खतरनाक जगहों पर पहुंच जाते हैं।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
6 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
8 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
9 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
10 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines