हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तानी अधिकारी ने बेडरूम में किया 'मुजरा'; सोशल मीडिया पर हुए ट्रोल

Pakistan Officer Dance Viral Video : वायरल वीडियो में पाकिस्तान का एक सीनियर अधिकारी डांस करता दिखाई दे रहा है। डांस का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने जमकर खिंचाई की है और ट्रोल किया है। वीडियो पर लोगों की मिलजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

विज्ञापन
पाकिस्तान अधिकारी का वीडियो वायरल

Pakistan Officer Dance Viral Video : कुछ लोग रील बनाने के आदी हो गए हैं, सोशल मीडिया पर कई रील वायरल होते रहते हैं। पाकिस्तान के लोग भी रील बनाने में पीछे नहीं है। पाकिस्तान के एक अधिकारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पाकिस्तानी गाने पर ‘मुजरा’ करते दिखाई दे रहे हैं।

पाकिस्तानी अधिकारी का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में एक शख्स पाकिस्तानी गाने पर डांस कर रहा है।वीडियो देखने पर यही प्रतीत हो रहा है कि इसे घर में या बेडरूम में रिकॉर्ड किया गया है। इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बताया गया कि डांस करने वाला शख्स पाकिस्तान में एक अधिकारी है। इस वीडियो को लेकर लोग पाकिस्तान के अधिकारी को ट्रोल कर रहे हैं।

वीडियो में डांस कर रहा शख्स रावलपिंडी विकास प्राधिकरण के डीजी सैफ अनवर जप्पा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पाकिस्तान में ही लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और इस पर बवाल हो गया। कुछ लोग वरिष्ठ अधिकारी को बेपरवाह और गैरजिम्मेदार बता रहे हैं तो कुछ इसे मनोरंजक बता रहे हैं।


सोशल मीडिया यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

एक ने लिखा कि वह अच्छा डांस कर रहे हैं, ऐसा लग रहा है कि वह ठीक प्रोफेशन में नहीं है। एक ने लिखा कि जब देश में कोई काम ही नहीं है तो क्या करें, वैसे इस डांस में गलत क्या है? एक ने लिखा कि डांस करना एक कला है और ये अच्छा डांस कर रहे हैं। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। बस इन्हें अपना पेशा बदल लेना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ‘रोज पीता हूं, बच्चे देख रहे हैं तो देखने दो’, स्कूल में शराब और चखना लेकर पहुंचा शिक्षक, वीडियो वायरल

एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि कोई डांस कर रहा है तो उसका मजाक नहीं बनाया जाना चाहिए, अगर वह अधिकारी है तो क्या वह डांस नहीं कर सकता। एक अन्य ने लिखा कि इन्हें नौकरी छोड़कर अब डांस करना चाहिए। पाकिस्तान की स्थिति वैसे भी खराब है। एक ने लिखा कि इन्हें काम देखना चाहिए, समाज की परेशानियों को दूर करने की जिम्मेदारी इन पर है और ये डांस करने में मस्त हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें