पाकिस्तान में ‘चायवाला’ के नाम से फेमस अरशद खान एक बार फिर चर्चा में हैं। बता दें कि इन्हें कभी उनकी खूबसूरत नीली आंखों और चाय बेचने की वजह से ‘चायवाला’ के नाम से जाना जाता था। फिलहाल अरशद खान एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में अरशद अपने चाय ब्रांड, चायवाला एंड कंपनी को पाकिस्तानी शार्क टैंक पर लेकर पहुंचे , जहां उनको 10 मिलियन रुपये का इन्वेस्टमेंट मिला। आइए इसके बारे में जानते हैं।
2016 में शुरू किया सफर
बता दें कि अरशद खान ने 2016 में अपनी जर्नी शुरू की थी, वे उस समय इस्लामाबाद में सड़क किनारे एक स्टॉल लगाते थे। यहीं से उनकी चाय बनाते हुए एक तस्वीर वायरल हो गई। इस तस्वीर ने पूरे देश का ध्यान खींचा और खान को सुर्खियों में ला दिया। इसका लोकप्रियता का फायदा उठाते हुए अरशद ने अपनी चायवाला एंड कंपनी की स्थापना की। यह एक ऐसा ब्रांड बन गया, जिसका उद्देश्य पाकिस्तानी स्ट्रीट कल्चर का असली स्वाद पेश करना है।
लंदन में खोला आउटलेट
अरशद खान ने अपने बिजनेस को बढ़ाते हुए पाकिस्तान और लंदन में अपने अन्य आउटलेट खोले। लंदन के कैफे का डिजाइन, पाकिस्तानी स्ट्रीट एस्थेटिक एलिमेंट को दर्शाता है, जो इसे मार्केट में सबसे अलग बनाता है। इसके साथ ही चायवाला एंड कंपनी एक बड़ा ब्रांड बन गया। अरशद ने अपना सफर जारी रखा और एक नए मुकाम को हासिल करने के लिए शार्क टैंक की तरफ रुख किया।
शार्क टैंक के जज हुए प्रभावित
खान की बिजनेस की समझ और नए दृष्टिकोण ने शार्क टैंक के जज को बहुत प्रभावित किया और उनको 10 मिलियन रुपये यानी लगभग 1 करोड़ का निवेश मिला। ये इन्वेस्टमेंट अरशद को बिजनेस को एक नए मुकाम पर ले जाने के काम आएगा। शो के दौरान खान ने अपने रास्ते में आने वाले अवसरों के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने चाय के सरल लेकिन लोकप्रिय होने की बात पर जोर दिया। अरशद खान की ये कहानी बताती है कि अगर दृढ़ संकल्प हो तो आप कोई भी मंजिल पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें – ‘2050 तक 1 करोड़ रुपये की क्या होगी वैल्यू’, AI का जवाब जानकर हैरान हो जाएंगे आप
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
7 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
9 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
10 hrs agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
11 hrs agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
2 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
2 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
8 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
8 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines