नई दिल्ली: कल 18 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी (Janmashtami 2022) का पावन त्योहार पूरे भारत में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने वाला है। इस दिन लोग भगवान कृष्ण की पूजा अर्चना करते हैं। ऐसे में भक्तजन पूरे दिन उपवास रखते हैं और फलाहार ग्रहण करते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए व्रत वाली खीर बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। इस स्वादिष्ट खीर को खाकर आप उपवास के दौरान पूरे दिन एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। इसके अलावा आप इसको बनाकर नटखट कान्हा के लिए भोग स्वरूप भी बना सकते हैं, तो चलिए जानते हैं व्रत वाली खीर बनाने की रेसिपी-
व्रत वाली खीर बनाने की सामग्री-
-1 लीटर दूध
-आधा कप समा के चावल
-आधा कप चीनी
-10 किशमिश
-आधा चम्मच इलायची पाउडर
-10-12 बादाम
-इलाइची पाउडर
व्रत वाली खीर बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक कढ़ाई में दूध डालें।
फिर आप इसको गाढ़ा होने तक अच्छी तरह से पका लें।
इसके बाद आप इसमें समा के चावल डालकर अच्छी तरह से पका लें।
फिर आप इसमें स्वादानुसार चीनी डालें और अच्छे से घुलने तक मिला लें।
इसके बाद आप इसमें फ्लेवर के लिए थोड़ा सा इलाइची पाउडर डालें और मिला दें।
फिर आप इसमें कटे ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छे से मिला लें।
अब आपकी स्वादिष्ट और हेल्दी व्रत वाली खीर बनकर तैयार हो चुकी है।
संबंधित खबरें
करवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
21 hrs agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
1 day agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
1 day agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
1 day agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
2 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
3 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
3 days agoबीच पर रील बनाने में बिज़ी था कपल, लहरों में फंसा बच्चा; VIDEO वायरल
9 days ago3 मिनट में कॉफी बनाकर देगा रोबोट, IGI एयरपोर्ट पर देश का पहला रोबोटिक कैफे
9 days agoइक्वाडोर में पादरी पर गिरा भारी क्रॉस, दर्दनाक हादसे में मौत
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines