Noida Society Video Viral During Mahakumbh : प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। करोड़ों लोग संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं। हालांकि, बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो अलग-अलग वजहों के कारण स्नान करने के लिए प्रयागराज नहीं पहुंच पाए। नोएडा की एक सोसाइटी के भी कई लोग ऐसे थे, जो प्रयागराज नहीं जा सके, तो उन्होंने स्विमिंग पूल को ही ‘संगम’ बना लिया और आस्था के साथ स्नान किया।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि कई महिलाएं एक स्विमिंग पूल में स्नान कर रही हैं। बताया गया कि सोसाइटी से कोई महाकुंभ गया था और वहां से गंगाजल लेकर आया। महिलाओं ने इस जल को स्विमिंग पूल में डालकर इसे ही संगम मान लिया और श्रद्धापूर्वक स्नान करती दिखाई दीं।
पूल डाला गंगाजल और फिर….हो गया महाकुंभ
वीडियो को @pankajjha_ के X अकाउंट पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि किसी ने अलौकिक महाकुंभ से संगम तक जल संकलन किया। तो समाज के लोगों ने उसे बैचलर पूल में डाल दिया। अब सब पूल में ही डुबकी लगा रहे हैं। एटीएस की एक सोसाइटी में ये वीडियो एक मित्र ने भेजा है।
यहां देखें वीडियो
सोशल मीडिया यूजर्स के रिएक्शन
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “ये विचार योगी सरकार को पहले दे देते यार, बीजेपी और RSS के कार्यकर्ता गांव-गांव गंगाजल पहुंचा देते, तो महाकुंभ में अव्यवस्था न होती।” एक अन्य ने लिखा कि “धर्म के नाम पर लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।” एक ने लिखा “मन चंगा तो कठौती में गंगा!”
यह भी पढ़ें : महाशिवरात्रि पर भोले नाथ कैसे होंगे प्रसन्न?, अपनाएं Premanand Maharaj के टिप्स
एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि “ये इतना शानदार आइडिया पहले आ जाता तो प्रयागराज में भीड़ से हुई दिक्कतों से बचा जा सकता था।” एक ने लिखा कि “पढ़े-लिखे लोग भी इस तरह की मान्यताओं पर भरोसा कर रहे हैं, तो यकीनन धर्म सब पर हावी हो चुका है।”
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines