हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पुणे के बाद मुंबई में बड़ी लापरवाही! नाबालिग चला रहा था कार, बोनट पर लेटा था शख्स

Mumbai BMW Car Video : वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का चलती BMW कार के बोनट पर लेटा हुआ है। मुंबई पुलिस के अनुसार कार चला रहा लड़का नाबालिग था और उसके पिता के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है।

विज्ञापन

Mumbai BMW Car Video : महाराष्ट्र के पुणे में एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर शराब के नशे में दो लोगों को कुचल दिया, दोनों की मौत हो गई। इस मामले में इतनी लारवाहियां सामने आई कि पुलिस खुद कटघरे में खड़ी हो गई। ऐसा ही एक मामला अब मुंबई से सामने आया है। मुंबई में एक नाबालिग लड़का कार लेकर सड़क पर निकला।

मुंबई में ‘पुणे जैसा’ मामला 

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक काले शीशे वाली कार सड़क पर दौड़ रही है और एक शख्स बोनट पर लेटा हुआ है। कार मुंबई की सडकों के कई इलाकों से गुजरती दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद इस पर सवाल उठे।

मुंबई पुलिस ने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि वायरल वीडियो में वह चलती बीएमडब्ल्यू के बोनट पर लेटा हुआ दिखाई दिया था। इस कार को एक 17 साल का लड़का चला रहा था। वीडियो मुंबई के कल्याण में शिवाजी चौक क्षेत्र का है।

विज्ञापन

देखिए वीडियो 


पुलिस के अनुसार, कार के बोनट पर लेटे शख्स का नाम शुभम मितालिया है और एक अन्य शख्स कार चला रहा है। यह वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा रिकॉर्ड कर लिया गया। वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने 21 साल के शुभम मितालिया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नाबालिग लड़के और उसके पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें : मॉल में चोरी करने के बाद करने लगी सीनाजोरी! कर्मचारियों ने लड़की को पीटा

विज्ञापन

बताया गया है कि नाबालिग लड़के का पिता कोई आम आदमी नहीं बल्कि एक सरकारी अधिकारी है। पुलिस से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि कार नाबालिग के पिता के नाम पर पंजीकृत है, जो एक सरकारी अधिकारी हैं। पिता के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola