Lucknow Lady Video Viral: खुद गलती की और युवक को जूते से पीटा, यूजर बोले-महिला है तो...

Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक बाइक सवार शख्स और स्कूटी सवार महिला की टक्कर हो गई। इसके बाद महिला ने बीच सड़क पर शख्स की पिटाई कर दी। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Lucknow Women Viral Video

मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का है

विज्ञापन

Lucknow : उत्तर प्रदेश के लखनऊ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बीच सड़क पर एक शख्स को पीट रही है। वहां मौजूद भीड़ ने इसका वीडियो बना लिया। बताया जा रहा है कि बाइक सवार शख्स और महिला की गाड़ी की आपस में टक्कर हो गई ।

गलत दिशा से आई और मार दी ठोकर, फिर …

बताया जा रहा है कि महिला सीमा सुरक्षा बल के आईजी ऑफिस में तैनात है, वह गलत दिशा से गाड़ी चला रही थी। तभी सामने से आ रहे एक बाइक सवार शख्स से टक्कर हो गई। इसके बाद तो महिला आगबबूला हो गई।

विज्ञापन

चप्पल से युवक की पिटाई 

बीच सड़क पर ही इस महिला ने बाइक सवार युवक को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गये और तमाशा देखने लगे। कुछ देर बाद महिला ने वहां खड़ी भीड़ को भी जाने के लिए कहा। वहीं बाइक सवार की पिटाई करने के बाद महिला ने कहा कि मेरी बाइक उठाओ लेकिन शख्स ने इससे इनकार कर दिया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by News24 India (@news24official)


सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं । एक ने लिखा कि पुलिस को चाहिए कि इस उपद्रवी महिला के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही करे। एक ने लिखा कि एक तो चोरी, ऊपर से सीना जोरी ? इस महिला को जेल में बंद कर देना चाहिए।

विज्ञापन

एक ने लिखा कि महिला सशक्तिकरण की बात तो हो रही है लेकिन इस तरह की महिलाओं का क्या किया जाना चाहिए, ये कोई नहीं बताता। एक अन्य ने लिखा कि हमेशा लड़कों के साथ ही ऐसा क्यों होता है? एक ने लिखा कि अगर लड़की की जगह लड़का होता और लड़के की जगह लड़की होती यही भीड़ मिलकर लड़के को पीटती, यहां तमाशा देख रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, लड़के ने इस मामले में विभूति खंड थाने में लिखित तहरीर दी है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ