बांग्लादेश ने जुगाड़ में भारत को पीछे छोड़ा, एक रेहड़ी से कई रिक्शावालों को जोड़ा और...

 Bangladesh Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश के कुछ लोग सड़क पर एक साथ कई रिक्शा जोड़कर चलाते दिखाई दे रहे हैं। इस जुगाड़ को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

bangladesh viral video

 Bangladesh Viral Video: कहा जाता है कि जुगाड़ के मामले में भारतीय लोगों की कोई बराबरी नहीं कर सकता है लेकिन बांग्लादेश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें एक रिक्शा के साथ कई रिक्शे जुड़े हुए दिखाई दे रहे हैं । यह वीडियो देखकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश के लोगों ने दिखाया अजीब जुगाड़!

वीडियो में एक रिक्शा आगे चलता दिखाई दे रहा है, उसके पीछे दूसरे रिक्शे के अगले पहिये को रखकर बांध दिया गया है। इसी तरह कई रिक्शे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। हर रिक्शे पर एक एक इंसान बैठा हुआ है और सभी पैडल भी मार रहे हैं।

विज्ञापन

वीडियो में एक के बाद एक रिक्शा जुड़े हुए हैं, जो किसी ट्रेन के डिब्बे की तरह दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है और इसपर लोगों के खूब कमेंट्स आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स 

एक ने लिखा कि अब इसमें ब्रेक कैसे लगाया जायेगा, ट्रेन थोड़ी है। एक ने लिखा कि बांग्लादेश में वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के खुद से चलने वाले कोच लॉन्च कर दिए गए हैं। एक ने लिखा कि ये स्मार्ट बांग्लादेश है। वहीं एक अन्य ने लिखा कि ये सभी अपनी एनर्जी क्यों वेस्ट कर रहे हैं?

विज्ञापन

एक अन्य ने लिखा कि यह वीडियो मजे के लिए ठीक है लेकिन सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक है, दुर्घटना हो सकती है। एक अन्य ने लिखा कि कोई कुछ भी कहे लेकिन दिखने में ये जापान की बुलेट ट्रेन लग रही है। एक ने लिखा कि सबकुछ देखने के बाद अब हमें रिक्शा ट्रेन भी देखने को मिल गई। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि अभी तक लगता था कि भारत के लोग ही जुगाड़ में आगे हैं लेकिन बांग्लादेशियों ने सबको पीछे छोड़ दिया है।

बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर the_outslder नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसे ढाई लाख से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ