IAS Pooja Khedkar Mother Video Viral : पुणे की ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा के खिलाफ जांच चल ही रही है लेकिन उनके परिवार के सदस्यों पर भी कार्रवाई हो रही है। पूजा की मां के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि ये वीडियो पुराने हैं लेकिन पुलिस पर इस पर कार्रवाई कर रही है।
पूजा खेडकर की मां का एक और विवादास्पद वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पूजा की मां मनोरमा खेडकर बंगले के पास निर्माण सामग्री रखे जाने को लेकर अधिकारियों से बहस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि इसमें पुणे मेट्रो के अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि ये वीडियो पुराना है। बताया जा रहा है कि वीडियो साल 2022 का है।
क्यों हुआ था विवाद?
बताया जा रहा है कि शिवाजी नगर और हिंजेवाड़ी के बीच पुणे मेट्रो लाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। ऐसे में मेट्रो निर्माण कार्य से जुड़े कई सामान खेडकर के बंगले के पास रख दिए गए थे। इससे मनोरमा खेडकर इतनी नाराज हो गईं कि पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को फटकार लगा दी। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
देखें वीडियो
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोरमा खेड़कर ने पहले मेट्रो के कर्मचारियों और अधिकारियों से बहस की। परेशान होकर मेट्रो निर्माण से जुड़े कर्मचारियों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मनोरमा ने उनसे भी बहस की। उन्होंने इस बात की भी शिकायत की कि मेट्रो निर्माण कार्य से होने वाली आवाज से उन्हें काफी परेशानी होती है। हालांकि किसी तरह ये विवाद शांत हो गया था लेकिन एक बार फिर उस वक्त का वीडियो वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें : अंबानी के फंक्शन में किस शख्स ने रणबीर को बिजनेस कार्ड सौंपा? वायरल वीडियो पर लोगों ने खूब लिए थे मजे
बता दें कि पूजा खेडकर की मां पर पुणे पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मनोरमा खेडकर हथियार लेकर किसानों को धमकाने का आरोप है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मनोरमा किसानों को धमकाती दिखाई दी थीं। इतना ही नहीं, उनके हाथ में हथियार दिखाई दिया था।
संबंधित खबरें
फरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
7 hrs agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
2 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
4 days agoDU की छात्राएं क्यों कर रहीं प्रदर्शन? वायरल हुए ये नारे
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी
6 days agoछोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा कमाई
6 days agoगुरुग्राम में MCG की मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है? लोगों ने उठाए सवाल
6 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP... क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर?
8 days agoबच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines