हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

UPSC में IAS पूजा खेडकर की क्या थी रैंक? कारनामा सुन PMO के बाद इस संस्था ने भी मांगी रिपोर्ट; जाएगी नौकरी!

IAS Pooja Khedkar Controversy : ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर पर कई गंभीर आरोप लग चुके हैं, पहले उन पर सिर्फ अधिकारियों और स्टाफ के साथ बुरा बर्ताव करने का आरोप था लेकिन अब उनपर फर्जी सर्टिफिकेट बनाने का भी आरोप है। पीएमओ ने रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन
जानें क्या है पूजा खेडकर का पूरा विवाद?

IAS Pooja Khedkar Controversy : IAS पूजा खेडकर विवादों में हैं। विवाद इतना बढ़ गया है कि महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मचा हुआ है। पूजा अभी ट्रेनी अधिकारी ही हैं लेकिन उनकी धौंस के किस्से दूर-दूर तक फेमस हो रहे हैं। एक दो नहीं बल्कि कई मामले में पूजा फंसती दिखाई दे रही हैं। पुलिस पूजा के घर तक पहुंच गई है। चर्चा इस बात पर भी हो रही है कि ट्रेनी IAS पूजा की नौकरी बचेगी या नहीं! पूजा खेडकर पर क्या-क्या आरोप है? पूजा UPSC परीक्षा में कितनी रैंक हासिल की थी?

कब विवादों में आईं पूजा खेडकर?

पूजा खेडकर महारराष्ट्र की रहने वाली हैं और 2022 बैच की IAS अधिकारी हैं। पूजा ने देश में 841वीं रैंक प्राप्त की थी। हालांकि अब पूजा खेडकर के सर्टिफिकेट, विकलांगता के दावे और व्यवहार पर सवाल उठ रहा है। पुणे में पोस्टिंग के दौरान पूजा के व्यवहार की खूब चर्चा हुई। पुणे कलेक्टर सुहास दिवसे ने कलेक्टरेट में पूजा खेडकर के दुर्व्यवहार को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव नितिन गद्रे को एक रिपोर्ट भेजी। इसके बाद पूजा का नाम विवादों में आ गया।

विज्ञापन

पूजा का तबादला कर दिया है, ऐसा बहुत कम ही होता है कि किसी ट्रेनी अधिकारी का ट्रांसफर कर दिया जाए। पूजा का जब तबादला हुआ तो उनके बारे में कई खुलासे होने लगे। सबसे पहले पूजा निजी गाड़ी पर लाल-नीली बत्ती लगाने और एक वरिष्ठ अधिकारी के कमरे पर कब्जा करने को लेकर वह विवाद में फंस गई थीं। इसके बाद उनके विकलांग होने पर सवाल उठ रहे हैं। पहले उन्होंने खुद को आंशिक विकलांग बताया था लेकिन बाद में उन्होंने खुद को पूर्ण रूप से विकलांग बताया।


आरोप यह भी है कि पूजा को कई बार मेडिकल चेकअप के लिए बुलाया गया लेकिन वह एक बार भी नहीं गईं। ऐसे में लोग यह भी सवाल उठा रहे हैं कि क्या पूजा सच में विकलांग हैं, या परीक्षा में फायदा लेने के लिए खुद को विकलांग बताया था। इतना ही नहीं, आरोप यह भी है कि पूजा ने फर्जी कागजात बनवाकर खुद की जाति दूसरी दिखाई दी थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : जहाज के 147 यात्रियों की जान बचने का वीडियो वायरल, उड़ान भरने से पहले फटे थे कई टायर

मिली जानकारी के मुताबिक, PMO ने पुणे कलेक्टर से रिपोर्ट मांग ली है। वहीं UPSC पास करने वाले लोगों को एक साल तक LBSNAA में ट्रेनिंग करनी होती है। कई तरह के मामले में पूजा फंस गई हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उनकी नौकरी जा सकती है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola