---विज्ञापन---

जहाज के 147 यात्रियों की जान बचने का वीडियो वायरल, उड़ान भरने से पहले फटे थे कई टायर

 American Airlines plane tyre blows : अमेरिकन एयरलाइंस का विमान बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बच गया। टेकऑफ के दौरान अचानक विमान के कई टायर फट गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

---विज्ञापन---

 American Airlines plane tyre blows : फ्लाइट टेक ऑफ और लैंडिंग के वक्त सबसे अधिक खतरा होता है। सभी यात्रियों को पहले से ही अलर्ट कर दिया जाता है। इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें जैसे ही फ्लाइट ने टेक ऑफ करने के लिए रफ्तार भरी, उड़ने से चंद सेंकड पहले ही उसके कई टायर फट गए। उससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में आ गई लेकिन गनीमत रही कि सभी बच गए।

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें फ्लाइट को टेकऑफ करते देखा जा सकता है। हालांकि टेकऑफ होने से पहले ही इस जहाज के टायर फट गए और उसे रुकना पड़ा। अमेरिकन एयरलाइंस का विमा बुधवार को एक बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बच गया। यह विमान फ्लोरिडा हवाई अड्डे से उड़ान भर रहा था।

---विज्ञापन---

उड़ान भरने से पहले ही फटा टायर

उड़ान भरने के चंद सेकंड पहले ही विमान के कई टायर एक साथ फट गए। हालांकि पायलट ने विमान को ना उड़ाने का फैसला किया और जहाज रनवे पर एक किनारे खड़ा हो गया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान के टायर से तेजी से धुआं निकल रहा है।

देखें वीडियो


बताया गया कि विमान में कम से कम 174 यात्रियों और चालक दल के छह सदस्य सवार थे। इसमें से कोई भी चोटिल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। इस विमान के दुर्घटना के बाद अन्य फ्लाइट की उड़ान पर कोई असर नहीं पड़ा है। एयरलाइन्स की तरफ से यात्रियों से माफी मांगी गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : शराब के नशे में स्कूल पहुंचे शिक्षक का वीडियो वायरल, ऐसा रोज होता है: बच्चों ने खोली पोल

फ्लाइट में सवार यात्रियों को उस विमान से नीचे उतराया गया और एयरपोर्ट पर वापस भेज दिया गया। कुछ समय में दूसरे विमान की व्यवस्था हुई और फिर यात्रियों को भेजा गया।

First published on: Jul 11, 2024 02:29 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola