नई दिल्ली: ब्रोकली एक ऐसी सब्जी है जोकि देखने में फूल गोभी जैसी दिखती है। ये फाइबर, आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-A और C जैसे कई सेहतमंद गुणों का भंडार होती है। ब्रोकली को लोग आमतौर पर सलाद के तौर पर खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या कभी आपने ब्रोकली की मदद से ऑमलेट बनाकर खाया है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए ब्रोकली ऑमलेट बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसको आप डाइटिंग के दौरान बनाकर खा सकते हैं। इसको आप कुछ ही मिनटों में बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं ब्रोकली ऑमलेट बनाने की रेसिपी-
ब्रोकली ऑमलेट बनाने की सामग्री-
-एग व्हाइट 2
-एग यॉक 1
-स्प्रिंग अनियन 1 टेबल-स्पून कटा हुआ
-ब्रोकली 1 बड़ा चम्मच कटी हुई
-दूध 1 छोटा चम्मच
-इटैलियन मसाला एक चुटकी
-तेल/घी 1 छोटा चम्मच
-रेड चिली फ्लेक्स 1/2 छोटा चम्मच
-स्वाद के लिए नमक
ब्रोकली ऑमलेट बनाने की रेसिपी-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले एक नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गरम करें।
फिर आप इसमें प्याज, काली मिर्च और ब्रोकली डाल दें।
इसके बाद आप इसमें मसाला, नमक और रेड चिली फ्लेक्स डाल दें।
फिर आप एक बाउल में, अंडे की सफेदी, एक चुटकी नमक और 1 टीस्पून दूध डालें।
इसके बाद आप इसको अच्छी तरह से फेंट लें।
फिर आप इस फेंटे हुए अंडे को पैन में सब्जियों के ऊपर डाल दें।
इसके बाद आप इसको दोनों तरफ से अच्छी तरह से पका लें।
अब आपका टेस्टी ब्रोकली ऑमलेट बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
भारत में घूमी ऑटो छह महीने बाद ब्रिटेन पहुंची
5 hrs ago21 घंटे सोना और सिर्फ खाने के लिए जागना, जानवरों का 'कुंभकर्ण' है ये नेवला
7 hrs agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
2 days agoकरवाचौथ पर चांद निकलते ही चांदी के दाम धड़ाम, 1.90 लाख के नीचे पहुंची कीमत
3 days agoकिन टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा NHAI का सस्ता सालाना पास, किसे मिलेगा फायदा?
4 days agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
4 days agoOMG! 35 लाख का मशहूर भैंसा 'राजा' हुआ चोरी, 1 लाख का इनाम
4 days agoNHAI लाया 1500 का सालाना लोकल पास, 1 नवंबर से उठा सकेंगे फायदा
5 days agoChatGPT ने पत्थरों में ढूंढ निकाला खोया ईयरबड, AI ने 1 मिनट में ढूंढा
6 days agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines