Green Fruits Benefits: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फलों से बेहतर कुछ नहीं माना जाता है। इसलिए कहा जाता है कि फलों का ज्यादा सेवन करना चाहिए। जिस तरह हरी सब्जियां शरीर के लिए गुणकारी होती है उसी तरह हरे फल भी शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
हरे फलों के सेवन से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं और इनके सेवन से कई तरह की बीमारियों से भी दूर रहा जा सकता हैं। चलिए जान लेते हैं कि स्वस्थ रहने के लिए आपको किन हरे फलों का सेवन करना चाहिए।
इन हरे फलों को डाइट में कर सकते हैं शामिल
1. अंगूर एक बेहतर ऑप्शन
बात जब हरे फलों की होती है तो अंगूर का नाम सबसे पहले लिया जाता है। ये खाने में बेहद रसीला होता है और इसका स्वाद भी बेहद खट्टा-मीठा होता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन A, C और B पाया जाता है। साथ ही इसमें फ्लेवोनॉयड्स और एंटीऑक्सीडेंट भी अच्छी मात्रा में पाएं जाते हैं। अंगूर के सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है। साथ ही इसो खाने से एनर्जी मिलती है और ये थकान भी दूर करता है। इसके सेवन से हाई ब्लड प्रेशर और कब्ज को दूर किया जा सकता है।
2. आवंला भी बेहद फायदेमंद
हेल्दी रहने के लिए आप आंवले को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें विटामिन C, विटामिन AB कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट और डाइयूरेटिक एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में भी मदद करता है और इससे इम्युनिटी को मजबूत करने में भी मदद मिलती है।
3. अमरूद भी मददगार
अमरूद का स्वाद तो बेहद लजीज होता है ही, साथ ही शरीर के लिए भी फायदेमंद होता है। मांसपेशियों को मजबूत बनाने के लिए ये बहुत मदद करता है और ये स्ट्रेस को भी कम करता है। अमरूद में फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आंखों और ब्लड शुगर लेवल को भी कंट्रोल किया जा सकता है। इसमें विटामिन A, C, फोलेट, कॉपर और जिंक जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
4. हरे सेब भी बहुत ही शानदार ऑप्शन
हरे सेब का स्वाद तो बहुत ही शानदार होता है। साथ ही इसमें विटामिन, कैल्शियम, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। हरे सेब से मेंटल हेल्थ और हड्डियां को मजबूती मिलती है। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो वजन को भी कम करने में मदद करता है।
5. कीवी भी मददगार
ब्लड प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए कीवी खाने की सलाह दी जाती है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन C, E, फोलेट और पोटेशियम जैसे तत्व होते हैं। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-हाइपरटेंसिव गुण होते हैं, जो बेहद फायदेमंद होते हैं।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
16 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
20 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines