हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

एयरपोर्ट पहुंचते ही मिला छुट्टी कैंसिल का मैसेज, Gen Z कर्मचारी का जवाब बना इंटरनेट सेंसेशन

एयरपोर्ट पहुंचने के बाद छुट्टी रद्द होने का दावा करने वाली एक Gen Z कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस घटना ने वर्क-लाइफ बैलेंस, ऑफिस कम्युनिकेशन और कर्मचारियों के निजी समय के सम्मान को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

विज्ञापन
Image Source Social Media

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक Gen Z कर्मचारी सिमरन ने अपनी कंपनी के मैनेजमेंट पर गंभीर सवाल उठाए हैं. सिमरन का दावा है कि उन्होंने अपनी ट्रिप की जानकारी कई हफ्ते पहले ही अपने मैनेजर को दे दी थी और उस समय किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई थी. लेकिन यह मामला तब बिगड़ गया जब वह एयरपोर्ट पहुंच चुकी थीं और फ्लाइट पकड़ने वाली थीं. तभी उन्हें अचानक से मैसेज मिला कि “अर्जेंट डिप्लॉयमेंट” के कारण उनकी छुट्टी रद्द कर दी गई है. इस फैसले से वह हैरान और नाराज हो गईं.

वीडियो में सिमरन साफ कहती हैं, “हम काम इसलिए करते हैं ताकि अपनी जिंदगी बेहतर जी सकें. अगर हर बार आखिरी समय पर छुट्टी रद्द हो जाएगी तो वर्क-लाइफ बैलेंस का क्या मतलब रह जाएगा?” उन्होंने यह भी माना कि इमरजेंसी किसी भी काम का हिस्सा हो सकती है, लेकिन बार-बार ऐसा होना सही नहीं है.

वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बहस छिड़ गई. कई लोगों ने सिमरन का समर्थन करते हुए कहा कि कर्मचारियों को अपने निजी समय का सम्मान मिलना चाहिए और स्पष्ट कम्युनिकेशन कंपनी की जिम्मेदारी है. वहीं कुछ यूजर्स ने सवाल उठाया कि क्या उनकी छुट्टी पर मंजूर हुई थी या नहीं. उनका कहना है कि ट्रैवल से पहले लीव अप्रूवल की पुष्टि करना जरूरी होता है.

विज्ञापन

वायरल हो रही इस यह घटना सिर्फ एक कर्मचारी की कहानी नहीं रह गई है, बल्कि बदलती कार्य संस्कृति में सीमाओं और जिम्मेदारियों पर बड़ा सवाल बनकर उभरी है. खासकर Gen Z पीढ़ी के लिए, जो काम के साथ-साथ निजी जीवन को भी बराबर अहमियत देती है, यह मुद्दा और भी महत्वपूर्ण हो गया है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola