हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

विदेशी महिला को राजस्थान में मिला मां जैसा प्यार, VIDEO VIRAL

राजस्थान के एक गांव में विदेशी महिला को भारतीय महिला ने अपने घर में जगह देकर मेहमाननवाजी की अनोखी मिसाल पेश की.
यह भावुक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन

भारत की मेहमाननवाजी का एक दिल छू लेने वाला वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. एक विदेशी महिला को राजस्थान के एक गांव में ऐसा प्यार मिला, जिसे देखकर लोग भावुक हो गए.

डच ट्रैवलर मेइके हिजमैन भारत में अकेले घूम रही हैं. जब वह राजस्थान के एक गांव पहुंचीं, तो उन्होंने रात बिताने के लिए लोगों से मदद मांगी. तभी एक ग्रामीण महिला ने बिना किसी झिझक के उन्हें अपने घर चलने का इशारा किया और अपने साथ ले गईं.

दोनों की भाषा अलग थी, इसलिए उन्होंने गूगल ट्रांसलेट के जरिए बातचीत की. मेइके ने बताया कि उनके पास टेंट था, लेकिन सामान की सुरक्षा को लेकर चिंता थी. यह सुनकर महिला ने उन्हें अपने घर में रहने दिया और खाने-पीने का भी पूरा इंतजाम किया.

विज्ञापन

मेइके ने इस अनुभव को शेयर करते हुए लिखा कि उन्हें भारत में एक “मां जैसा प्यार” मिला. उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत दयालु और दिल से मदद करने वाले हैं.

इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भारतीय संस्कृति की जमकर तारीफ कर रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि भारत में आज भी मेहमान को भगवान की तरह माना जाता है और गांवों में लोग बिना किसी स्वार्थ के दूसरों की मदद करते हैं.

विज्ञापन

मेइके ने यह भी बताया कि हरियाणा में भी उन्हें इसी तरह का अच्छा अनुभव मिला था, जहां एक परिवार ने उन्हें खुले दिल से अपने घर में जगह दी थी. यह वीडियो लोगों को यह याद दिलाता है कि सच्ची इंसानियत और अपनापन आज भी जिंदा है, खासकर भारत के गांवों में, जहां लोग दिल से रिश्ते बनाते हैं और अजनबियों को भी अपना बना लेते हैं.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola