Flight Emergency Landing : तमाम कारणों से विमान की इमरजेंसी लैंडिंग होती है। कई बार कुछ विचित्र कारणों से भी विमानों की आपातकालीन लैंडिंग होती है। इस वक्त एक खबर सामने आ रही है कि पति-पत्नी के बीच शुरू हुआ विवाद इस कदर बढ़ गया कि फ्लाइट को बीच में ही एक एयरपोर्ट पर लैंड करवाया गया, दोनों को नीचे उतारा गया। इससे जुड़ा एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
फ्लाइट में कपल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, विवाद उतना बढ़ गया कि स्थिति को संभालने के लिए क्रू मेंबर्स को आगे आना पड़ा। हालांकि दोनों इतने आक्रोश में थे कि उन्हें संभाला नहीं जा सका। शख्स ने महिला के चेहरे पर हमला कर दिया था, जिससे उसे भयानक चोट लग गई थी। इसके बाद मेजरका जा रहे विमान को फ्रांस में रुकना पड़ा।
विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग
कपल की लड़ाई के बाद सारे यात्री परेशान गए थे। उन्हें समझने की तमाम कोशिशें हुईं लेकिन दोनों के बीच का विवाद भयानक रूप ले चुका था। एअर लिंगस की इस फ्लाइट में तब तक कपल के बीच बहस होती रही, जब तक मामला मारपीट तक नहीं पहुंच गया। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान में यात्रियों को एक-दूसरे पर चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। यात्रियों ने कहा कि दोनों ने मिलकर इस यात्रा को ‘नर्क’ जैसा बना दिया था।
फ्रांस में इमरजेंसी लैंडिंग के बाद आरोपी पुरुष को घरेलू हिंसा और चोट पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विमान से उतारते ही शख्स को हथकड़ी पहना दी। वहीं पुलिस घायल महिला को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज करवाया गया। कुछ देर बाद विमान टेकऑफ कर गया। यह विमान दो घंटा लेट हो चुका था।
यह भी पढ़ें : ये क्या? सिर्फ नाश्ता करने दूसरे देश चला गया कपल, जानें क्या है इसके पीछे की वजह
एयरपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार, बवाल कर रहे यात्री ने विमान से उतरने से इनकार कर दिया था। उसने फ्लाइट के स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार किया था। शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया और फिर विमान को आगे रवाना किया गया।
संबंधित खबरें
‘भाग नेहा भाग…', दिल्ली की सड़कों पर दौड़ती नेहा बोरा पर दो भाइयों ने बनाया
4 hrs agoदिवाली की मिठाई के लिए इंफ्लुएंसर ने दिया एड्रेस, COD पर आने लगे महंगे आइटम
8 hrs ago10 रुपये के 12,300 सिक्कों से खरीदी एक्टिवा, पैसे गिनने में लगे 2 घंटे
1 day ago'कभी खुद को खत्म मत करना....', PM मोदी और विजय की 12 साल पुरानी फोटो वायरल
2 days agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
2 days ago7.7 तीव्रता के भूकंप में बाइक चालक के साथ क्या हुआ? पनामा से वीडियो वायरल
2 days agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
8 days agoफरिश्ता बन बच्चे को किया कैच, बालकनी से फिसलकर गिरा मासूम, देखें Video
9 days agoहिमंता बिस्वा सरमा से शख्स ने मांगा iPhone, वायरल हुआ असम के CM का रिएक्शन
11 days ago'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', पायलट मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines