---विज्ञापन---

ये क्या? सिर्फ नाश्ता करने दूसरे देश चला गया कपल, जानें क्या है इसके पीछे की वजह

Weird News : ब्रिटेन के एक कपल की खूब चर्चा हो रही है, इस कपल ने सस्ता नाश्ता करने के लिए दूसरे देश की यात्रा की। जानें आखिर इस कपल ने ऐसा क्यों किया?

Weird News : पैसा हो तो इंसान छोटे-छोटे शौक पूरा करने के लिए कुछ भी करता है। वह कहीं भी जाने के लिए तैयार रहता है लेकिन क्या कोई इंसान सिर्फ नाश्ता करने के लिए दूसरे देश जा सकता है? शायद आप कहें, नहीं ऐसा नहीं हो सकता है। पर यकीन मानिए एक कपल सिर्फ नाश्ता करने के लिए दूसरे देश की यात्रा की, दिन भर घूम फिर कर फिर अपने घर वापस आ गए।

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटेन के कपल ने मिलान के लिए फ्लाइट बुक की क्योंकि उन्हें पसंदीदा सैंडविच खाना था। लंदन जाने की जगह इस कपल को इटली जाना ज्यादा सस्ता और अच्छा लगा। 49 वर्षीय शेरोन समर अपने पार्टनर डैन पुडीफुट के साथ सैंडविच खाने के लिए विदेश की यात्रा कर ली।

---विज्ञापन---

इसलिए दूसरे देश गया कपल 

कपल ने जब सुबह नाश्ता करने का प्लान बनाया तो पता चला कि क्रैनफील्ड से लंदन तक का टिकट 3700 से 4800 रुपये के बीच है। इसके साथ ही आने जाने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगेगा। इसके बाद इस कपल ने लंदन जाने की जगह इटली के मिलान जाने का फैसला किया। मिलान जाने का किराया महज 1500 रुपये था। दोनों मिलान पहुंचे। सैंडविच खाया और फिर दिन भर घूमे। कपल ने बताया कि यात्रा के दौरान उन्होंने केवल 10,000 रुपये का खर्च किए।

यह भी पढ़ें : अपार्टमेंट से नीचे कूद गया जर्मन शेफर्ड, लड़की हुई बेहोश; CCTV में कैद हुई घटना का वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

अपनी इस यात्रा का अनुभव शेयर करते हुए इस कपल ने बताया कि यह एक शानदार दिन था और मौसम भी बहुत बढ़िया था। हमने वहां दोपहर का भोजन किया। खाने-पीने के बाद हम इधर-उधर घूमते रहे और लगभग 20,000 कदम चले। इसके बाद रात होने के बाद हम वापस से फ्लाइट पकड़कर वापस आ गए।

यह भी पढ़ें : मेट्रो, ट्रेन के बाद अब दलित प्रेरणा पार्क में लड़की ने किया अश्लील डांस, लोग बोले- इसे कोई तो रोक लो

---विज्ञापन---

कपल का कहना है कि शेरोन अगले महीने 50 साल की होने जा रही हैं, इससे पहले उन्होंने 50 चीजों की सूची बनाई है, जिसे उन्हें पूरा करना करना है। यह भी उनकी सूची में शामिल था, जो पूरा हो गया। अब उनकी इस कहानी की खूब चर्चा हो रही है, जिसे सुनकर लोग हैरानी जता रहे हैं।

First published on: Jul 29, 2024 03:49 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola