Uttar Pradesh News : देश के अधिकतर राज्य भीषण गर्मी से परेशान है। हाल-फिलहाल में लोगों को गर्मी से राहत मिलती नहीं दिखाई दे रही है। तेज धूप के कारण तामपान रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग बचाव के तरीके खोज रहे हैं। इसी बीच उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
निकल आया मगरमच्छ
वीडियो में एक मगरमच्छ नहर के बाहर घूमते दिखाई दे रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पानी से बाहर निकलकर वह रेलिंग पार कर फर्श पर पहुंच गया लेकिन धूप की वजह से फर्श खूब तप रहा था, इससे वह परेशान हो गया। धूप बढ़ने के साथ ही मगरमच्छ की बेचैनी भी बढ़ने लगी।
वह किसी तरह वापस नहर में कूदने की कोशिश करने लगा। वीडियो में देखा जा सकता है कि मगरमच्छ रेलिंग चढ़कर वापस नहर में जाने की कोशिश कर रहा है लेकिन वह जा नहीं पा रहा। वन विभाग की टीम को इसकी सूचना मिली और वह रेस्क्यू करने के लिए मौके पर पहुंचे।
देखिए वीडियो
बताया गया कि मामला बुलदंशहर के नरौरा का है, यहां की गंगनहर से मगरमच्छ बाहर निकल आया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोग कह रहे हैं कि शायद उसे पता नहीं है कि नौतपा चल रहा है।
यह भी पढ़ें : अनन्या पांडे और सारा खान के हॉट वीडियो ही नहीं, बल्कि Youtube पर ये भी सर्च कर रहे थे रियान पराग
गर्मी से बेहाल हैं लोग
राजस्थान में तापमान ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है, कई जगहों पर तापमान 50 के पार पहुंच गया है। राजस्थान में 22 से ज्यादा जानें जा चुकी है। IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने बताया है कि अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं। जिससे तापमान में गिरावट आएगी। आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है। इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी।
संबंधित खबरें
'आसमान में आपको कौन बचाएगा?', Flydubai के पायलट स्मित मच्छार का पुराना VIDEO हो रहा वायरल
23 hrs agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
2 days agoViral Video: सांड से टकराकर दो हिस्सों में टूटी लैंड रोवर डिस्कवरी, हादसे में 2 लोगों की मौत
2 days agoVIDEO : छोड़ी IT की जॉब, चलाने लगीं रैपिडो ऑटो; बोलीं- कॉर्पोरेट से ज्यादा हो रही कमाई
2 days agoगुरुग्राम में MCG की नई मशीन में 'ऑटोमैटिक' क्या है भाई? वीडियो वायरल होते ही यूजर्स ने उठाए सवाल
3 days ago200 टन वजन, 308 पहिए, बेल्जियम टू UP… क्या लदा है 100 फुट लंबे ट्रक पर? जिसे देख लोगों के उड़े होश
4 days agoसैन फ्रांसिस्को जायंट्स के मैच में बच्चे और 3 प्लेट खाना लेकर सीट पर पहुंची महिला, पति पर उठे सवाल; अब बताई पूरी कहानी
5 days ago'जल्दी बोल, पनवेल निकलना है…', बीच शो में छात्र चिल्लाया, गुस्साए प्रोफेसर ने कॉलर पकड़कर धमकाया; देखें VIDEO
6 days agoस्पीति की खतरनाक सड़कों पर ऑटो चला रहे ब्रिटिश टूरिस्ट, देखकर भारतीय ट्रैवलर भी रह गया हैरान
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines