---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

अलाउद्दीन खिलजी का सच आएगा सामने, सिरी फोर्ट में 700 साल से बंद 17 सुरंगों के मायाजाल का खुलेगा रहस्य

नई दिल्ली: कहते हैं इतिहास की कहानी को अगर समझना है तो उसकी झलक आपको जमीन के गर्भ में ही मिलेगी। हजारों सालों का इतिहास देश की राजधानी दिल्ली का है। कभी इंद्रप्रस्थ से बनी। आज दिल्ली में हजारों ऐसे राज छुपे हैं जिसको समझना बेहद मुश्किल है पर समय के साथ-साथ ये राज बाहर […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: कहते हैं इतिहास की कहानी को अगर समझना है तो उसकी झलक आपको जमीन के गर्भ में ही मिलेगी। हजारों सालों का इतिहास देश की राजधानी दिल्ली का है। कभी इंद्रप्रस्थ से बनी। आज दिल्ली में हजारों ऐसे राज छुपे हैं जिसको समझना बेहद मुश्किल है पर समय के साथ-साथ ये राज बाहर भी आते रहते हैं।

सिरी फोर्ट के पास 700 साल पुरानी सुरंग

दिल्ली के सिरी फोर्ट (Siri Fort Tunnels) के पास रास्ता बनाते समय 700 साल पुरानी सुरंग सामने निकल कर आई है। इस सुरंग को अगर आप देखें तो बनावट और वास्तुकला के हिसाब से ये 13वीं शताब्दी की प्रतीत होती है। एएसआई (ASI) की मानें तो ये अलाउद्दीन खिलजी के वक्त की है। चलिए जरा समझ लेते हैं कि आखिर क्या खास है और इंजीनियरिंग के हिसाब से ये कितनी बेमिसाल है।

---विज्ञापन---

खिलजी साम्राज्य के समय की है सुरंग

पुरातत्वविदों के अनुसार सीरी किले के आसपास की ऐसी सभी संरचनाएं खिलजी वंश के समय की हैं, जिन्हें 13वीं और 14वीं शताब्दी के दौरान बनाया गया था। जानकारी के अनुसार इस किले का निर्माण वर्ष 1303 में हुआ था। यह दुर्ग अलाउद्दीन खिलजी की ओर से मंगोल आक्रमण से बचने के लिए बनाया गया था। सीरी किले के पास स्थित चिल्ड्रन म्यूजियम के परिसर पर एएसआई को यह सुरंग मिली है। इतिहासकार अमित राय जैन कहते है ये सुरंग उस समय की स्थापत्य कला का बेहतरीन नमूना है। आम तौर ऐसी सुरंगों का निर्माण सम्राज्य को बचाने के लिए किया जाता था।

खुदाई के समय सुरंगों का चला पता

असल में म्यूजियम के गेट को बनाने का कार्य चल रहा है। इसमें खुदाई के समय यह सुरंग सामने आई। एएसआई के अनुसार यहां घूमने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए सामने वाले गेट को मुख्य सड़क से जोड़ने के लिए एक अस्थायी मार्ग का निर्माण किया जा रहा था। इसके लिए ही खोदाई की जा रही थी। खोदाई के दौरान ही धनुषाकार (Siri Fort Tunnels) संरचना वाली सुरंग का पता चला है।

---विज्ञापन---

धनुषाकार है सुरंग की संरचना

इस सुरंग के ठीक सामने है 13वीं शताब्दी का सिरी फोर्ट का वो किला, जिसकी अब बस दीवारें, इसके इतिहास की कहानी बयान करती हैं। कभी गुलजार रहा ये किला अब खंडर के रूप में तब्दील हो चुका है। इसके बारे में कहा जाता है कि करीब 17सुरंगों का जाल इस किले में बनाया गया। तो क्या ये माना जाए कि ये उसी मायाजाल का एक हिस्सा है।

वक्त के साथ सब धूमिल हो जाता है शायद ये तस्वीरें इस किले की कहानी बयान कर रही हैं। चूंकि, इतिहास की झलक अब इस सुरंग के रूप में सामने आई है, जो नए इतिहास को दुनिया के सामने लाने के लिए तैयार है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

First published on: Aug 01, 2023 11:46 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola