हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल के बरूईपुर कांड का मुख्य आरोपी एनकाउंटर में ढेर, CM बोले-लिंचिंग में मारा युवक बेकसूर

Prabhas Mandal encounter: पश्चिम बंगाल के बारुईपुर कांड के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. सीन रीक्रिएट करने ले जाते समय आरोपी ने पुलिस की पिस्टल छीनकर हमला करने की कोशिश की थी. इधर मुख्यमंत्री ने मामले में DGP से 72 घंटे में रिपोर्ट मांगी है और लिंचिंग में मारे गए युवक को बेकसूर बताया है.

विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार ने नियमों की अनदेखी करने वाले 252 मदरसों को तत्काल प्रभाव से बंद करने का फरमान। CM सुवेंदु अधिकारी का फाइल फोटो

Prabhas Mandal encounter: पश्चिम बंगाल के चर्चित बरूईपुर कांड में एक बेहद बड़ी खबर सामने आई है. मामले के मुख्य आरोपी प्रभास मंडल को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. बारूईपुर जिला पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद सोमवार को गिरफ्तार किए गए आरोपी प्रभास मंडल को जब पुलिस टीम क्राइम सीन री-क्रिएशन के लिए ले गई थी तब उसने पुलिस का हथियार छीनकर उन पर फायरिंग करने की कोशिश की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में लगी गोली लगने से आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस उसे तुरंत अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
वहीं दूसरी ओर घटना के बाद फूटे जनाक्रोश के दौरान भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मार दिए गए युवक इंद्रजीत मंडल को लेकर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पूरी तरह बेकसूर बताया है। जांच में सामने आया है कि वह इस अपराध में शामिल नहीं था।

CM ने DGP से 72 घंटे में मांगी रिपोर्ट

11 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के मामले में मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सिद्धनाथ गुप्ता को 72 घंटे के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जांच या कार्रवाई में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

मॉब लिंचिंग का शिकार हुआ युवक निकला बेकसूर

घटना के बाद उग्र भीड़ की पिटाई से मारे गए इंद्रजीत मंडल को लेकर मुख्यमंत्री ने बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि पुलिस जांच में इंद्रजीत पूरी तरह बेकसूर साबित हुआ है. उसकी हत्या में शामिल लोगों पर मर्डर का केस दर्ज किया जाएगा और उसके परिवार को भी न्याय दिलाया जाएगा.

विज्ञापन

उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं पर शिकंजा

विरोध-प्रदर्शन के दौरान सरकारी संपत्ति और पुलिस गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने वाले करीब 200 लोगों की पहचान कर ली गई है. पर्दे के पीछे से हिंसा भड़काने वाले असामाजिक तत्वों के कॉल रिकॉर्ड्स एसटीएफ (STF) ने जुटा लिए हैं. इसके अलावा, पीड़ित परिवार की मांग पर सुरजापुर में नई पुलिस चौकी बनाई जाएगी और राज्यभर में पॉक्सो (POCSO) व भारतीय न्याय संहिता (BNS) के नियमों को सख्ती से लागू किया जाएगा.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola