हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

पश्चिम बंगाल में TMC को झटका, राज्यसभा सांसद मौसम नूर कांग्रेस में हुईं शामिल; क्या बदलेगा समीकरण?

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही टीएमसी की राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही टीएमसी की राज्यसभा सांसद बेनजीर नूर ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.

उन्होंने कहा, ‘मैं कांग्रेस पार्टी को फिर से उनके साथ काम करने का मौका देने के लिए धन्यवाद देती हूं… मैंने पहले ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है. मैंने अपना इस्तीफा तृणमूल कांग्रेस चेयरपर्सन ममता दीदी को सौंप दिया है, और मैं सोमवार को राज्यसभा से भी इस्तीफा दूंगी. तो, आज से मैं कांग्रेस में शामिल हो गई हूं, और मैं पार्टी को मजबूत करने के लिए बहुत मेहनत करूंगी क्योंकि बंगाल के लोग, मालदा के लोग, कांग्रेस में विश्वास करते हैं, वे कांग्रेस की धर्मनिरपेक्षता, विकास और शांति की विचारधाराओं में विश्वास करते हैं.’

दो बार रही हैं लोकसभा सांसद

बेनजीर नूर कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी नेताओं जयराम रमेश, पार्टी महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी गुलाम अहमद मीर तथा प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शुभंकर सरकार की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुईं. नूर का राज्यसभा का कार्यकाल इसी साल अप्रैल में समाप्त हो रहा है. उनके पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव मालदा से लड़ने की संभावना है. वह 2009 से 2019 तक कांग्रेस पार्टी से मालदा से दो बार लोकसभा सदस्य रही हैं.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola