हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

बेरोजगारों को हर महीने 1500 रुपये, कर्मचारियों का DA बढ़ा… इस राज्य के बजट में महिलाओं के लिए भी खुशखबरी

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए कुछ अहम घोषणाएं की गई हैं. वहीं, इस बजट में आज सबसे बड़ा ऐलान ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ को लेकर हुआ है.

विज्ञापन
फोटो- सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल सरकार ने गुरुवार को वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 4.06 लाख करोड़ रुपये का अंतरिम बजट पेश किया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और राज्य कर्मचारियों के लिए कुछ अहम घोषणाएं की गई हैं. वहीं, इस बजट में आज सबसे बड़ा ऐलान ‘लक्ष्मी भंडार योजना’ को लेकर हुआ है. बता दें कि राज्य की 2.42 करोड़ महिलाओं के लिए मासिक सहायता राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. यह बढ़ी हुई राशि फरवरी 2026 से ही महिलाओं को मिलनी शुरू हो जाएगी. ममता सरकार के इस कदम को आने वाले विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी काफी अहम माना जा रहा है.

क्या है बंगाल बजट की अन्य बड़ी घोषणाएं?

  • बंगला युवा साथी: बेरोजगार युवाओं के लिए यह एक नई स्कीम है. इसमें 21 से 40 साल तक के युवाओं को हर महीने 1500 रुपये दिए जाएंगे. यह पैसा नौकरी मिलने तक या अधिकतम पांच साल तक दिया जाएगा.
  • आईसीडीएस वर्कर्स: आंगनवाड़ी और आईसीडीएस वर्कर्स की सैलरी में 1000 रुपये का इजाफा हुआ है. इस बढ़ोतरी के लिए 250 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया गया है.
  • आशा वर्कर्स: वहीं, ममता सरकार द्वारा आज पेश हुए बजट में आशा वर्कर्स के मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके लिए सरकार ने 100 करोड़ रुपये का बजट अलॉट किया है.
  • लक्ष्मी भंडार योजना: आज पेश हुए बजट में लक्ष्मी भंडार योजना के तहत मिलने वाली राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. ममता सरकार ने इस स्कीम के लिए 15,000 करोड़ रुपये का बजट पास किया है.
  • सिविक और ग्रीन पुलिस: लगभग 1.25 लाख सिविक और ग्रीन पुलिसकर्मियों को 1000 रुपये का हाइक दिया जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रुपये का बजट पास किया है.
  • पैरा टीचर्स और शिक्षा बंधु: पैरा टीचर्स और शिक्षा बंधुओं के मानदेय में भी 1000 रुपये की वृद्धि की गई है. इसके लिए ममता सरकार ने 110 करोड़ रुपये का बजट पेश किया है.
  • सरकारी कर्मचारी: ममता सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.
  • गिग वर्कर्स: डिलीवरी और अन्य प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले गिग वर्कर्स अब स्वास्थ्य साथी स्कीम का हिस्सा होंगे.

ममता बनर्जी की लक्ष्मी भंडार योजना

बता दें कि पश्चिम बंगाल में ममता सरकार की लक्ष्मी भंडार योजना सबसे सफल योजना है. वर्तमान में इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग को 1000 और एससी-एसटी वर्ग को 1200 रुपये मिलते हैं. वहीं, अब इसमें 500 रुपये की अतिरिक्त बढ़ोतरी की गई है. जिसके बाद यह राशि बढ़ कर 1500 और 1700 रुपये हो जाएगी.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola