हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Bengal SIR: पश्चिम बंगाल में जारी हुई फाइनल वोटर लिस्ट, 90 लाख से ज्यादा लोगों के नाम कटे

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग ने नई लिस्ट जारी की है जिसमें 90 लाख से ज्यादा वोटर्स के नाम हटाए गए हैं.

विज्ञापन
Credit: News24

पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले वोटर लिस्ट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. चुनाव आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision- SIR) प्रक्रिया के तहत नई वोटर लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें राज्य भर से 90 लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. जानकारी के मुताबिक, चुनाव आयोग ने ये कार्रवाई मतदाता सूची को साफ-सुथरा और सटीक बनाने के मकसद से की है. इस प्रक्रिया के दौरान ऐसे नाम हटाए गए हैं जो या तो डुप्लीकेट थे, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या जो अपने पते से ट्रांसफर हो चुके हैं. इस लिस्ट में से कुल 90,83,345 नाम काटे गए हैं.

ये भी पढ़ें: ‘राज्य मशीनरी फेल हुई तो हम एक्शन लेंगे…’ बंगाल में सुरक्षा चूक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

वेबसाइट पर देख सकते हैं डिटेल

आयोग ने इस बार पारदर्शिता बढ़ाने के लिए जिला-वार (district-wise) डेटा भी सार्वजनिक किया है, ताकि मतदाता आसानी से अपने जिले के अनुसार सूची में अपना नाम जांच सकें. इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर पूरी लिस्ट मुहैया कराई गई है, जहां नागरिक अपने नाम की पुष्टि कर सकते हैं.चुनाव आयोग ने बताया कि कुल 6,006,675 मतदाता जांच के घेरे में थे, जिनमें से 2,716,393 नाम हटा दिए गए. 28 फरवरी को जो आखिरी लिस्ट जारी की गई थी, उसमें 6,366,952 नाम हटाए गए थे. यानि अब कुल मिलाकर 90 लाख से ज्यादा नाम हटाए जा चुके हैं. कूचबिहार, उत्तर दिनाजपुर, मालदा, मुर्शिदाबाद, नदिया, नॉर्थ और साउथ 24 परगना में सबसे ज्यादा नाम काटे गए हैं.

विज्ञापन

बंगाल में 2 चरणों में मतदान

CEO कार्यालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक, न्यायिक जांच के दौरान हटाए गए मामलों की सबसे ज्यादा संख्या अल्पसंख्यक-बहुल मुर्शिदाबाद जिले से थी. मुर्शिदाबाद से कुल 4,55,137 नाम वोटर लिस्ट से काटे गए हैं. नॉर्थ 24 परगना दूसरे नंबर पर है, जहां से 3,25,666 नाम हटाए गए. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को होंगे. पहले चरण में 152 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा और दूसरे चरण में बाकी 142 सीटों पर मतदान होगा। इसके बाद 4 मई को चुनाव के नतीजों का ऐलान किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव से पहले TMC को बड़ा झटका, I-PAC के ठिकानों पर ED ने मारी रेड, दिल्ली से हैदराबाद तक छापेमारी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola