TMC का पीछा करते हुए बीजेपी ने भी शतक पूरा कर 116 सीटें अपने नाम करने का आंकड़ा सामने आया है.
Dabgram-Fulbari Assembly Election Result 2026 Live Updates: डाबग्राम-फुलबाड़ी सीट सिलीगुड़ी के पास स्थित एक तेजी से विकसित होता हुआ क्षेत्र है. यहां शहरी और अर्ध-ग्रामीण मतदाता मिलकर चुनावी परिणाम तय करते हैं. मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में BJP, TMC और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकता है. आज सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी, वोटों की गिनती में शुरुआती रुझान लगातार बदलेंगे, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक बन गया है.
डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा चुनाव के प्रमुख दावेदार
पश्चिम बंगाल की डाबग्राम-फुलबाड़ी विधानसभा सीट इस बार फिर चर्चा में है. सिलीगुड़ी के पास स्थित यह सीट रणनीतिक रूप से अहम मानी जाती है, जहां शहरी और ग्रामीण वोटरों का मिश्रण चुनाव को रोचक बनाता है.
- तृणमूल कांग्रेस (TMC)- रंजन सिल शर्मा
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)- शिखा चटर्जी
- वाम दल (CPI-M)- दिलीप सिंह
कब हुआ मतदान?
सिलीगुड़ी विधानसभा सीट पर मतदान 29 अप्रैल 2026 को हुआ था. मतदान के दिन लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में वोटिंग हुई थी.
किन पार्टियों के बीच मुकाबला?
इस सीट पर मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (BJP), तृणमूल कांग्रेस (TMC) और कांग्रेस के बीच रहा है. पिछले कुछ चुनावों की तरह इस बार भी यहां त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहा है, जिससे नतीजे बेहद महत्वपूर्ण हो गए हैं. यह मुकाबला काफी भावनात्मक बताया जा रहा है, क्योंकि टीएमसी उम्मीदवार रंजन शील शर्मा, बीजेपी विधायक शिखा चटर्जी को अपनी राजनीतिक मां मानते हैं.
2021 में क्या था हाल?
2021 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर कड़ा मुकाबला देखने को मिला था. शिखा चटर्जी ने दो बार के MLA गौतम देब को 27,539 वोटों से हरा दिया, और CPI(M) के दिलीप सिंह 6.95 परसेंट वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गए, जबकि तृणमूल को 39.20 परसेंट और BJP को 49.85 परसेंट वोट मिले थे.
कांग्रेस को मिली 2 सीटें, तृणमूल कांग्रेस 114 सीटों के साथ आगे, भाजपा के हिस्से अबतक 98 सीटें.
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में टीएमसी 113 सीटों से बीजेपी से आगे है. वहीं, कांग्रेस सिर्फ खाता खोलती नजर आ रही है.
बंगाल की सीटों के लिए मतगणना जारी है, शुरुआती रुझानों में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है. वहीं, कांग्रेस का खाता खुलता नजर आ रहा है.
पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से 25 सीटों पर रुझान सामने आए हैं. TMC 11 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं BJP 14 सीटों पर आगे है. कांग्रेस, लेफ्ट, AIMIM और दूसरे दलों का अभी खाता तक नहीं खुला है.
बंगाल से लेकर असम और तमिलनाडु तक, पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है. सभी स्ट्रांग रूम की सुरक्षा कड़ी की गई है. कुछ ही देर में तस्वीरें साफ होने लगेंगी.
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने राज्य में विधानसभा चुनाव की मतगणना पर अहम अपडेट दिया है. उनके अनुसार, सभी जगह मतगणना के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस चौथी बार सत्ता में आने की कोशिश कर रही हैं. उनका मुकाबला भाजपा से है और नतीजों से ये साफ हो जाएगा.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती आज सुबह 8 बजे शुरू होगी. यहां मुख्य मुकाबला बंगाल की राज्य की सत्ताधारी टीएमसी और राज्य की मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच है.
आज 4 मई यानी सोमवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस दौरान 294 में से 293 सीटों पर वोटों की गिनती होगी, वहीं, दक्षिण 24 परगना के फलता में दोबारा मतदान होना बाकी है. वोटों की गिनती सुबह करीब 8 बजे शुरू होगी. सबसे पहले पोस्टल बैलेट से शुरुआत होगी, जिसके बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के वोटों की गिनती की जाएगी.

![[Vote Counting Live] West Bengal Chunav Result | पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: रेस से लगभग बाहर हुई कांग्रेस](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/WEST-BAGAL.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Vidhan Sabha Chunav Result 2026: बंगाल में BJP-TMC के बीच कांटे की टक्कर, रूझानों में तमिलनाडु में DMK तो केरल में LDF को बढ़त](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/ELECTION-LIVE.jpg-1.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Tollygunge Election Result | टॉलीगंज विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP(101) TMC(132); टॉलीगंज में तृणमूल को मिलेगी जीत या बीजेपी मारेगी बाजी? देखें क्या हैं समीकरण](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/tollyganj-seat-election-result.jpg?w=220)




![[Vote Counting Live] Phansidewa Election Result | फांसीदेवा विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: BJP यहां जारी रखेगी जीत का सिलसिला या TMC की चमकेगी किस्मत; जानें ताजा अपडेट](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Phansidewa.jpg.jpeg?w=220)
![[Vote Counting Live] Bhabanipur Election Result | भवानीपुर विधानसभा चुनाव परिणाम 2026: काउंटिंग जारी, CM ममता से आगे हुए BJP के सुवेंदु अधिकारी](https://hindi.news24online.com/wp-content/uploads/2026/05/Bhabanipur.jpg-3.jpeg?w=220)
